Media4Citizen Logo
खबर आज भी, कल भी - आपका अपना न्यूज़ पोर्टल
www.media4citizen.com

उ0प्र0 राज्य सड़क परिवहन निगम के स्थापना दिवस : मुख्यमंत्री ने 93 नई राजधानी सेवा एवं 07 साधारण बी0एस0-6 बसों को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया

मुख्यमंत्री ने उ0प्र0 राज्य सड़क परिवहन निगम के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में प्रदेश के विभिन्न जनपद मुख्यालयों से राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली के लिए 93 नई राजधानी सेवा एवं 07 साधारण बी0एस0-6 बसों को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया

मुख्यमंत्री ने 93 नई राजधानी सेवा एवं 07 साधारण बी0एस0-6 बसों  को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया
मुख्यमंत्री ने 93 नई राजधानी सेवा एवं 07 साधारण बी0एस0-6 बसों को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने कहा है कि सुगम और सुरक्षित यात्रा सभी नागरिकों का अधिकार है। सरकार का दायित्व है कि एक यात्री जिस विश्वास के साथ यात्रा करता है, हमें उस यात्री के अधिकार के लिए अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से निर्वहन करना चाहिये। परिवहन निगम की बसों या प्रदेश में पब्लिक ट्रांसपोर्ट सेवा का उपयोग करने वाले लोगों को सरकार की सुविधाएं उपलब्ध कराई जानी चाहिए। परिवहन निगम जिन कार्यक्रमों को लेकर आगे बढ़ रहा है उसे और प्रभावी ढंग से किए जाने की आवश्यकता है।
 
मुख्यमंत्री जी आज यहां अपने सरकारी आवास पर उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में प्रदेश के विभिन्न जनपद मुख्यालयों से राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली के लिए 93 नई राजधानी सेवा एवं 07 साधारण बी0एस0-6 बसांे को रवाना करने के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में अपने विचार व्यक्त कर रहे थे। उन्होंने राजधानी सेवा एवं साधारण बी0एस0-6 बसों को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम की विकास यात्रा तथा उपलब्धियों पर आधारित एक लघु फिल्म का प्रदर्शन किया गया।
 
मुख्यमंत्री जी ने उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम के 50 वर्षों की यात्रा पूर्ण होने के अवसर पर इन बसों के शुभारम्भ के लिए प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आजादी के कुछ माह पूर्व 15 मई, 1947 को उस समय के उत्तर प्रदेश में लोगों की सुगम व सुरक्षित यात्रा के लिए राजकीय परिवहन सेवा प्रारम्भ हुई। यह सेवा 01 जून, 1972 को उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम के रूप में आगे बढ़ी। देश की सर्वाधिक आबादी वाले राज्य में पब्लिक ट्रांसपोर्ट की सबसे बड़ी इकाई के रूप में कार्य करते हुए अपने 50 वर्षों की शानदार यात्रा को आगे बढ़ाते हुए यह सेवा लगातार कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री जी ने इसके लिए उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम को बधाई दी।
 
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि आज जब हम यहां एक ओर 50 वर्षों की शानदार यात्रा के कार्यक्रम को आगे बढ़ा रहे है, वहीं देश के एक दूसरे राज्य में हुई दुःखद दुर्घटना भी हमारे सामने है। कल सांयकाल ओडिशा राज्य के बालासोर में हुई रेल दुर्घटना में अनेक यात्रियों की मृत्यु हुई है और अनेक लोग घायल हैं। मुख्यमंत्री जी ने दुर्घटना में दिवंगत हुए लोगांे के परिजनों के प्रति प्रदेश शासन तथा जनता की ओर से संवेदनाएं व्यक्त की। उन्होंने इस दुर्घटना मंे गम्भीर रूप से घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना भी की।
 
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि दुनिया की सबसे बड़ी महामारी कोरोना के खिलाफ प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में हमने लड़ाई लड़ी। महामारी के प्रभाव को न्यूनतम स्तर पर लाने तथा जनधन की हानि को रोकने में हमें काफी सफलता प्राप्त हुई। इसका कारण प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में देशवासियों द्वारा एकजुटता के साथ लड़ाई लड़ना था। इस दौरान भारत सरकार के साथ मिलकर सभी कार्य ईमानदारी के साथ प्रभावी रूप से लागू किए गए। निःशुल्क टेस्ट, निःशुल्क उपचार की व्यवस्था, डोर-टू-डोर कैम्पेन के माध्यम से स्क्रीनिंग करना तथा जिन लोगों का रोजगार खत्म हो गया था, रोजगार उपलब्ध कराने का कार्य किए गए। परिणाम हमारे सामने थे। देश में मृत्यु दर को न्यूनतम स्तर पर लाने में हमें सफलता प्राप्त हुई।
 
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि कोरोना महामारी से जिन्होंने अपने परिजनों को खोया, यह अत्यन्त दुःखद है। उनके प्रति हमारी संवेदनाएं हैं, लेकिन विगत 03 वर्षों में कोरोना महामारी से जितनी जाने नहीं गईं, उत्तर प्रदेश में उससे ज्यादा मौतें एक वर्ष में सड़क दुर्घटनाओं से होती हैं। सड़क दुर्घटनाओं से होने वाली मृत्यु के आंकड़े अत्यन्त भयावह है। सड़क दुर्घटनाएं तेज गति से वाहन चलाने, सड़क निर्माण में किसी इंजीनियरिंग फाॅल्ट के कारण अथवा यातायात नियमों के उल्लंघन के कारण होती हैं। इनमें किसी मासूम की जान जाती है। यह हमारे लिए चेतावनी के साथ ही, चिन्ता का विषय भी है।
 
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि व्यापक जनजागरूकता तथा सड़क यातायात के नियमों का पालन कर हम असंख्य लोगों की जान बचा सकते हैं। उन्होंने सड़क दुर्घटना से होने वाली मृत्यु को रोकने का आहवान् करते हुए कहा कि एक-एक व्यक्ति की जान हमारे लिए बहुमूल्य है। वह अपने परिवार, समाज तथा राष्ट्र की अमूल्य निधि है। सड़क दुर्घटनाओं तथा इसके कारण होने वाली मृत्यु को रोकने के लिए जनजागरूकता का अभियान प्रारम्भ करना राष्ट्रीय महत्व का कार्य है। इस सम्बन्ध में केन्द्र सरकार तथा उच्चतम न्यायालय ने भी बार-बार चिन्ता व्यक्त की है।
 
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि लोगों को परिवहन निगम की बसों में यात्रा करने तथा पब्लिक ट्रांसपोर्ट सेवा का उपयोग कराने का कार्य परिवहन निगम के साथ ही, निजी आॅपरेटरों के स्तर पर किया जाना चाहिए। निजी आॅपरेटरों को इसके लिए एक रेगुलेशन के साथ जोड़ा जाना चाहिए। इसके माध्यम से सभी गांव तथा शहरों को बेहतरीन बस सेवा उपलब्ध कराई जानी चाहिए। यदि यह कार्य होगा, तो लोगों के लिए सुविधा होगी तथा वे पब्लिक ट्रांसपोर्ट का उपयोग करेंगे। इसके माध्यम से प्रदेश में दुर्घटनाओं तथा सड़क दुर्घटना के कारण होने वाली मृत्यु दर को न्यूनतम स्तर पर लाने में हम सफल होंगे।
 
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि प्रदेश के 10 शहरों में इलेक्ट्रिक बस सेवाएं प्रारम्भ की गई हैं। नागरिकों में इन बसों की बहुत मांग है। अन्य जगहों पर भी इलेक्ट्रिक बस सेवा के प्रति सकारात्मक भाव तथा मांग है। समय आ गया है कि बस स्टेशन अच्छे हों, सुरक्षित हों तथा बस सेवाएं लोगों की मांग के अनुरूप हों। यह आवश्यक नहीं है कि सरकार के धन से ही परिवहन निगम में बसो के बेड़े को बड़ा करने का प्रयास किया जाए। हमारा प्रयास होना चाहिए कि परिवहन निगम के मौजूदा संसाधन में अभिवृद्धि हो।
 
इस अवसर पर परिवहन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री दयाशंकर सिंह ने कहा कि अपने 50 वर्षों की यात्रा में परिवहन निगम ने मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में अनेक उपलब्धियां हासिल की हैं। परिवहन निगम की आय में वृद्धि हुई है। मुख्यमंत्री जी की मंशा के अनुरूप तकनीकी का प्रयोग कर लोगों को ज्यादा से ज्यादा सुविधाएं देने का कार्य किया जा रहा है। परिवहन निगम एक नये कलेवर में कार्य कर रहा है।
 
ज्ञातव्य है कि उत्तर प्रदेश सरकार जनता हेतु अच्छी परिवहन सुविधा देने के लिए अपनी सेवाओं में वृद्धि, यात्री सेवाओं का उच्चीकरण और आधुनिक तकनीक के उपयोग को प्राथमिकता दे रही है। इसी क्रम में उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम जनता को बेहतर सेवाएं प्रदान करने हेतु निरन्तर प्रयासरत है। राजधानी सेवा का संचालन प्रदेश के विभिन्न जनपद मुख्यालयों को देश की राजधानी नई दिल्ली से जोड़ने के लिए किया जा रहा है। यह बस सेवाएं इस प्रकार संचालित हांेगी कि यात्री दिल्ली पहुंचकर अपने आवश्यक कार्यों का सम्पादन कर उसी दिवस वापसी की यात्रा अपने गंतव्यों हेतु प्रारम्भ कर सके।
 
इस अवसर पर विधायक श्री अमरेश कुमार, मुख्य सचिव श्री दुर्गा शंकर मिश्र, अध्यक्ष उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम श्री प्रशान्त त्रिवेदी, प्रमुख सचिव परिवहन श्री एल0 वेंकटेश्वर लू, प्रबन्ध निदेशक उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम श्री मासूम अली सरवर तथा लखनऊ के जिलाधिकारी श्री सूर्यपाल गंगवार सहित परिवहन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहेे।

Published: 03-06-2023

Media4Citizen Logo     www.media4citizen.com
खबर आज भी, कल भी - आपका अपना न्यूज़ पोर्टल