Media4Citizen Logo
खबर आज भी, कल भी - आपका अपना न्यूज़ पोर्टल
www.media4citizen.com

प्रतिनिधियों ने हर्षोल्लास के साथ मनाया : समाजसेवी अवनी गुप्ता का जन्मदिन

समाजसेवियों ने अवनी गुप्ता के होटल अन्नपूर्णा में मनाया जन्मदिन। धर्मनगरी की समस्याओं के निवारण में जरूरतमंदों, वेदपाठी ब्रह्मचारियों की सेवा में यथा संभव मदद उदरपूर्ति के लिए हमेशा तत्पर रहते है अवनी गुप्ता।

समाजसेवी अवनी गुप्ता का जन्मदिन
समाजसेवी अवनी गुप्ता का जन्मदिन

शनिवार 5 अगस्त सायं को गुदगुदी जंक्शन समूह कुरुक्षेत्र के संस्थापक सदस्य अवनी गुप्ता का जन्मदिन अन्नपूर्णा रसोई होटल, सलारपुर रोड़ कुरुक्षेत्र में मनाया गया। सबसे पहले गुदगुदी समूह अध्यक्ष चन्द्रमौलि गौड़, उपाध्यक्ष अनुज गौड़, समूह संरक्षक जितेन्द्र बंसल व समूह सचिव सुनील अंगीरस ने सभी मौजूद पदाधिकारियों सहित अवनी गुप्ता को पुष्पगुच्छ भेंट किया साथ ही षडदर्शन साधुसमाज के संगठन सचिव वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक ने अवनी गुप्ता को नेपाल काठमांडू से लाई गई श्री बुड्ढानीलकंठ भगवान विष्णु जी की दुर्लभ प्रतिमा भेंट की।

तत्पश्चात केक सेरेमनी हुई। इस दौरान साथ-साथ जलपान भी चलता रहा। कार्यक्रम में मार्गदर्शक मंडल सदस्य भूषण पाल मंगला, सनातन धर्म समाज ग्रुप इन्चार्ज ललित चावला, ट्रेडिंग एक्सप्रेस संयुक्त इन्चार्ज राकेश कंसल, शहनाई ग्रुप इन्चार्ज विजय गर्ग, प्रचार-प्रसार प्रमुख श्याम जुनेजा, राहुल पाण्डेय और सुरेन्द्र काठपाल आदि सदस्यों ने अवनी गुप्ता को उपहार भेंट करके उनके मंगलमय जीवन की कामना की। अध्यक्ष चन्द्रमौलि गौड़ ने अवनी गुप्ता द्वारा किए जा रहे समाजसेवा के कार्यों की सराहना की।

इस अवसर पर अवनी गुप्ता की धर्मपत्नी श्रीमति अनुज गुप्ता, पुत्रियां वंशिका, दिवांशी व रुबी, वरिष्ठ समाजसेवी पंकज अरोड़ा एवं वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक इत्यादि भी शामिल रहे।


Published: 06-08-2023

Media4Citizen Logo     www.media4citizen.com
खबर आज भी, कल भी - आपका अपना न्यूज़ पोर्टल