Media4Citizen Logo
खबर आज भी, कल भी - आपका अपना न्यूज़ पोर्टल
www.media4citizen.com

जयराम कन्या महाविद्यालय : आहार योजना कार्यशाला

जयराम कन्या महाविद्यालय में आहार योजना कार्यशाला का आयोजन किया गया।

आहार योजना कार्यशाला
आहार योजना कार्यशाला

देशभर में संचालित श्री जयराम संस्थाओं के परमाध्यक्ष एवं श्री जयराम शिक्षण संस्थान के चेयरमैन ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी की प्रेरणा से ग्रामीण आंचल की कन्याओं को उच्च शिक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से गतिमान सेठ नवरंग राय लोहिया जयराम कन्या महाविद्यालय में पोषण माह के अंतर्गत गृह विज्ञान विभाग व राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई एक व दो के तत्वाधान में आहार योजना कार्यशाला का आयोजन सभी छात्राओं व शिक्षकों के लिए किया गया।

कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से डा. रजनी गोयल ने मुख्य वक्ता के रूप में भाग लिया। उन्होंने प्रतिदिन के लिए आहार तालिका पर विचार रखे। उन्होंने मिलट्स अर्थात मोटा अनाज जैसे रागी, ज्वार, बाजरा, ओट्स, किनोवा, सामक, जौं के बारे में विस्तार से बताया। इन में विटामिन मिनरल्स, फाइबर, आयरन, प्रोटीन जैसे कई पोषक तत्व मौजूद होते हैं।

इनके कई फायदें हैं, ये हड्डियों को मजबूत बनाते है, मेटाबॉलिज्म को बैलेंस रखते हैं, शरीर को डिटॉक्सीफाई करते हैं। शरीर में स्फूर्ति लाते हैं, डायबिटीज को कंट्रोल करते हैं। मिलेट्स सर्दियों में शरीर को गर्माहट देते हैं। डा. रजनी गोयल ने कहा कि हमें सभी हरी सब्जियां व रंग बिरंगे फल प्रतिदिन अपने आहार में शामिल करने चाहिए।

बाहर के फास्ट फूड से बचना चाहिए। उन्होंने बताया कि सितम्बर महीना पोषण माह के रूप में पूरे देश में मनाया जाता है। इस वर्ष की थीम है पोषण भी पढ़ाई भी। यह मानव शरीर के लिए सही पोषण के महत्त्व और भूमिका पर प्रकाश डालता है। प्राचार्या डा. सुदेश रावल ने इस कार्यशाला के सफल आयोजन के लिए सभी संयोजिकाओं को बधाई दी।

इस कार्यशाला में गृह विज्ञान विभागाध्यक्ष डा. सरोजिनी जमदग्नि, एन.एस.एस. यूनिट के अधिकारी डा. रुचिका यादव व डा. संतोष कुमारी सहित डा. नीता शर्मा, डा. सुनीता शर्मा, डा. अनिता शर्मा आदि मौजूद रहे।


Published: 20-09-2024

Media4Citizen Logo     www.media4citizen.com
खबर आज भी, कल भी - आपका अपना न्यूज़ पोर्टल