Media4Citizen Logo
खबर आज भी, कल भी - आपका अपना न्यूज़ पोर्टल
www.media4citizen.com

कंगना एक बद दिमाग सांसद : अशोक कमांडो

किसानों को बलात्कारी और हत्यारा कहने पर भाजपा सांसद कंगना रनौत के खिलाफ AAP ने किया जोरदार विरोध प्रदर्शन

अशोक कमांडो
अशोक कमांडो

भाजपा सांसद कंगना रनौत द्वारा किसानों पर की गई अमर्यादित टिप्पणी के विरोध में आम आदमी पार्टी किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष अशोक कमांडो के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया . प्रदेश कार्यालय पर सुबह से ही कार्यकर्ता इकठ्ठे होने लगे थे, कंगना के अमर्यादित बयान को लेकर किसान कार्यकर्ताओं में रोष था, किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष अशोक कमांडो कार्यकर्ताओं सहित पैदल मार्च के लिए पार्टी कार्यालय से निकले तभी कुछ दूरी पर भारी संख्या में तैनात पुलिस बल ने सभी को बैरिकेटिंग लगाकर रोक लिया .कार्यकर्ताओं ने भाजपा और कंगना के खिलाफ नारेबाजी की इस दौरान कार्यकर्ताओं और पुलिस में धक्का मुक्की और झड़प हुई बाद में पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर इको गार्डन पार्क ले गई.

किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष अशोक कमांडो ने कहा कि कंगना रनौत बददिमाग़ है, भाजपा को उसे संसद में नहीं पहुँचाना चाहिए था कंगना किसानों को बलात्कारी और हत्यारा कह रही है, भाजपा को कंगना पर एक्शन लेना चाहिए . कंगना रनौत का बयान निंदनीय और अमर्यादित है प्रधानमंत्री मोदी और भाजपा अपने ऐसे बददिमाग नेताओं सांसदों का बचाव कर रही है . उन्होंने कहा किसान आंदोलन में साढ़े सात सौ किसानों की मौत हो गई. भाजपा किसानों को कभी खालिस्तानी, कभी पाकिस्तानी, कभी आतंकवादी और अब हत्यारा और बलात्कारी बता रही है, भाजपा किसान विरोधी है।

जिला अध्यक्ष इरम रिजवी ने कहा कि कंगना रनौत जैसी महिला को संसद में नहीं पहुंचना चाहिए जिसे देश के बारे में कुछ पता ही नही है अपने आकाओं को खुश करने के लिए देश के अन्नदाताओं की बड़ी आबादी पर अमर्यादित बयानबाजी कर रही है इससे पहले भाजपा नेत्री प्रज्ञा साध्वी भी अमर्यादित बयानबाजी कर चुकी है, भाजपा शीर्ष नेतृत्व अपने ऐसे नेताओं के खिलाफ कार्यवाही न कर उनके बयानों को मौन स्वीकृत देता रहता है जो देश समाज के लिए अच्छा नहीं है ।

प्रदेश प्रवक्ता संजीव निगम ने कहा कि कंगना रनौत के बयान से देश का किसान आक्रोशित है इसलिए कंगना रनौत को लोकसभा की सदस्यता से बर्खास्त किया जाना चाहिए।

विरोध प्रदर्शन में प्रमुख रूप से प्रदेश प्रवक्ता एवम अयोध्या प्रभारी संजीव निगम, किसान प्रकोष्ठ से प्रदेश महासचिव नीरज छोकर, प्रदेश संगठन मंत्री राम गुप्ता , ईरम रिजवी जिला अध्यक्ष लखनऊ, अरविंद उपाध्याय पूर्वांचल प्रभारी,रंजना तिवारी, इस्मा जहीर पश्चिमी प्रांत प्रभारी,परवेज चौधरी बुंदेलखंड प्रभारी लखनऊ जिलाधक्ष गोविंद कुमार ,,अर्चना गौतम , राम उजागिर,कौशल शर्मा, नितिन शर्मा कैप्टन विजेंद्र चौधरी कल्याण सिंह फौजी सत्येंद्र कुमार सर्वेंद्र फौजी हरपाल सिंह संजीव बालियान जसवीर मलिक हुकम सिंह प्रधान जिला अध्यक्ष बुलंदशहर मौजूद रहे।


Published: 02-09-2024

Media4Citizen Logo     www.media4citizen.com
खबर आज भी, कल भी - आपका अपना न्यूज़ पोर्टल