Media4Citizen Logo
खबर आज भी, कल भी - आपका अपना न्यूज़ पोर्टल
www.media4citizen.com

फरीदाबाद से आई छात्राएं : कुरुक्षेत्र में हुआ स्वागत

 राज्य के विभिन्न जिलों से ज्ञानवर्धक शैक्षणिक भ्रमण के कार्यक्रम के अंतर्गत ही फ़रीदाबाद जिला की नौवीं कक्षा की छात्राओं तथा शिक्षकों की टीम का कुरुक्षेत्र पहुँचने पर भव्य स्वागत किया गया। जिला शिक्षा अधिकारी रोहतास वर्मा व उप जिला शिक्षा अधिकारी राजकुमार तुषार ने बताया कि निदेशक माध्यमिक शिक्षा हरियाणा डा. अंशज सिंह के मार्गदर्शन में यह शैक्षणिक भ्रमण कार्यक्रम चलाया जा रहा है।

कुरुक्षेत्र में हुआ स्वागत कुरुक्षेत्र में हुआ स्वागत
Author - वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक
वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक

कुरुक्षेत्र , 12-09-2023


जिला शिक्षा अधिकारी ने निदेशक डा अंशज सिंह, अतिरिक्त निदेशक अमृता सिंह, सहायक निदेशक कुलदीप मेहता व कार्यक्रम अधिकारी शैक्षणिक भ्रमण इंचार्ज डा. पूनम अहलावत का आभार व्यक्त किया। रविवार को छात्राओं ने गीता स्थली ज्योतिसर के धार्मिक और ऐतिहासिक महत्व को समझा। कल्पना चावला तारामंडल में ब्रह्मांड के पहलुओं का वैज्ञानिक तथ्यों से आत्मसात् किया। शेख चहेली मकबरे में शेख चहेली के आदर्शों और धार्मिक तात्पर्य को समझा।

बौद्ध स्तूप कुरुक्षेत्र का अवलोकन कर छात्राएं सम्राट अशोक के समय की कला और दर्शन से रूबरू हुई। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय स्थित धरोहर के पुरातात्विक और सांस्कृतिक महत्व को जाना। श्रीकृष्ण संग्रहालय में श्रीकृष्ण के जीवन की महत्वपूर्ण शिक्षाओं को वैज्ञानिक दृष्टिकोण से स्पष्टता का अहसास किया।

छात्राओं ने शाम को ब्रह्मसरोवर की आरती में शिरकत की और आस्था से परिपूर्ण व भावपूर्ण भक्ति की का अहसास किया। इस अवसर पर प्राचार्य दया सिंह स्वामी, नरेश गर्ग, रमेश बोध, रामराज कौशिक, राधेश्याम, भगवान दास, तरसेम कौशिक, विजय भारद्वाज, सेवा ट्रस्ट यूके भारत के जिला कोऑर्डिनेटर पवन मित्तल, शीशपाल जांगड़ा, रमेश गुप्ता, राजेश सैन, सुमन्त सैनी, पूनम राणा, नरेश, विनय,परवीन जागडा, विकास शर्मा, मिंटो भारद्वाज इत्यादि उपस्थित रहे।

कुरुक्षेत्र में ज्ञान वर्धक शैक्षणिक भ्रमण के अवसर पर फरीदाबाद की छात्राएं।


Published: 12-09-2023

लेटेस्ट


संबंधित ख़बरें