Media4Citizen Logo
खबर आज भी, कल भी - आपका अपना न्यूज़ पोर्टल
www.media4citizen.com

तीसरी बार भाजपा सरकार : रचा इतिहास

सुशासन, समानता, समृद्धि और गरीब कल्याण के लिए समर्पित भाव से कार्य करेंगे : सुभाष सुधा

रचा इतिहास
रचा इतिहास

पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और मार्गदर्शन में भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार सेवा, सुशासन, समानता, समृद्धि और गरीब कल्याण के लिए समर्पित रहेगी। पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल और मौजूदा मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अगुवाई में गत 10 वर्षों में हरियाणा एक हरियाणवी एक के सिद्धांत पर सरकार ने जो काम किया, उसे निरंतर जारी रखा जाएगा।

पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा शनिवार को पिपली विश्राम गृह में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि थानेसर हल्के का सर्वांगीण विकास और व्यापक जनहित के कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करवाया जाएगा। प्रदेश में भाजपा की ऐतिहासिक जीत जनता के भरोसे की जीत है, पार्टी के सुशासन और समानता की जीत है और अंतिम पायदान पर खड़े वंचित व्यक्ति के कल्याण की जीत है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा मुख्यमंत्री नायब सैनी के मार्गदर्शन में हरियाणा नई बुलंदियों को हासिल करेगा।

पूर्व राज्यमंत्री ने कहा कि आज थानेसर हल्का में कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल और राज्यमंत्री राजेश नागर का जोरदार स्वागत किया गया। इस प्रदेश में तीसरी बार भाजपा की सरकार बनने पर नागरिकों में जोश और उत्साह है। इस हल्का थानेसर में पहले से भी तेज गति के साथ विकास कार्य करवाएं जाएंगे और जल्द से जल्द लंबित परियोजनाओं को पूरा किया जाएगा। इस हल्का में विकास कार्यों में कभी कमी नहीं आने दी जाएगी।  

उन्होंने कहा कि हरियाणा की जनता का भरोसा भाजपा के सक्षम नेतृत्व, सुशासन और कल्याणकारी नीतियों में है। जिस प्रकार से प्रदेश के सभी देवतुल्य कार्यकर्ताओं ने कड़ी मेहनत कर डबल इंजन सरकार की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का काम किया वैसे ही आगे भी जन कल्याण के लिए पार्टी और कार्यकर्ता समर्पित रहेंगे। इस मौके पर भाजपा के जिला अध्यक्ष सुशील राणा, ब्लॉक अध्यक्ष दीपक चौहान, पूर्व चेयरमैन सुरेश सैनी कूक्कू, पूर्व पार्षद दरबारा सिंह, मोहन लाल अरोड़ा, डा. केवल कृष्ण, वैभव गर्ग, अश्वनी गर्ग सीए , पिछड़ा वर्ग के नेता रामकुमार रम्बा सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।

 

 

- वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक


Published: 20-10-2024

Media4Citizen Logo     www.media4citizen.com
खबर आज भी, कल भी - आपका अपना न्यूज़ पोर्टल