Media4Citizen Logo
खबर आज भी, कल भी - आपका अपना न्यूज़ पोर्टल
www.media4citizen.com

परिवहन विभाग ऋषिकेश : अपंजीकृत वाहन की शिकायत

अपंजीकृत वाहन की शिकायत
अपंजीकृत वाहन की शिकायत

परिवहन विभाग ऋषिकेश को टैक्सी यूनियन के माध्यम से फोटो सहित शिकायत प्राप्त हुई कि एक अपंजीकृत वाहन चारधाम यात्रा से लौट रहा है। वाहन पर लगी टेंपररी नंबर प्लेट से पता चला कि इसी वाहन की पूर्व में भी शिकायत की गई है। ब्रह्मपुरी स्थित आर टी ओ चेकपोस्ट को एक्टिवेट किया गया और प्रवर्तन दल ऋषिकेश भी मौके पर पहुंच गया। सूचना मिलने के आधे घंटे बाद संबंधित वाहन को रोक कर चेक किया गया जिसमें पाया गया को वाहन बिना रजिस्ट्रेशन, बिना परमिट व बिना टैक्स के चारधाम यात्रा में संचालित है। वाहन का चालान कर वाहन को ए आर टी ओ कार्यालय ऋषिकेश में सीज कर दिया गया। वाहन के यात्रियों को दूसरे वाहन से अपने गंतव्य को रवाना किया गया व जागरूक किया गया कि यात्रा हेतु प्राइवेट वाहनों/ अपंजीकृत वाहनों को किराए पर ना लें।

 

  दिनांक 15.10.24 को चलाए गए इस अभियान में 87 वाहनों के चालान किए गए और 7 वाहनों को सीज किया गया। 

 

बिना रजिस्ट्रेशन वाहन संचालन में 03 चालान किए गए।

बिना हेलमेट के दोपहिया वाहन संचालन में 56 चालान किए गए। 

बिना टैक्स वाहन संचालन में 8 चालान किए गए। 

बिना लाइसेंस वाहन संचालन में 7 चालान किए गए।

बिना फिटनेस वाहन संचालन में 4 चालान किए गए।

बिना परमिट वाहन संचालन में 5 चालान किए गए।

बिना सीट बेल्ट वाहन संचालन में 3 चालान किए गए।

यात्री वाहन में ओवरलोडिंग के अभियोग में 5 चालान किए गए।

वाहन में अल्टरेशन करने वाले 2 वाहनों का चालान किया गया।

 

चेकिंग मुख्य रूप से लालतप्पड़, आई डी पी एल, ऋषिकेश, मुनि की रेती, ब्रह्मपुरी, तपोवन क्षेत्र में की गई।

चेकिंग अभियान में मेहताब अली परिवहन उप निरीक्षक, बारूमल परिवहन उप निरीक्षक, विजेंद्र परिवहन सहायक निरीक्षक, महेश चंद्र जोशी परिवहन सहायक निरीक्षक, सत्येन्द्र कुमार प्रवर्तन चालक आदि उपस्थित थे।


Published: 16-10-2024

Media4Citizen Logo     www.media4citizen.com
खबर आज भी, कल भी - आपका अपना न्यूज़ पोर्टल