Media4Citizen Logo
खबर आज भी, कल भी - आपका अपना न्यूज़ पोर्टल
www.media4citizen.com

प्रत्येक व्यक्ति को प्रतिदिन योग करना चाहिए : ताकि वह निरोग जीवन व्यतीत कर सके

केन्द्रीय संचार ब्यूरो, लखनऊ  ने योग के लिए शुरू किया जागरूकता अभियान, केंद्रीय विद्यालय, गोमतीनगर में योगाभ्यास, चित्र प्रदर्शनी

ताकि वह निरोग जीवन व्यतीत कर सके ताकि वह निरोग जीवन व्यतीत कर सके
Author
सिटीजन ब्यूरो

लखनऊ, 20-06-2023


केंद्रीय संचार ब्यूरो, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा केंद्रीय विद्यालय, गोमतीनगर में आज योगा के प्रति जनजागरूकता अभियान व पूर्व प्रचार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमे 21 जून को होने वाले बृहद योगाभ्यास व दो दिवसीय चित्र प्रदर्शनी के आयोजन के बारे में जानकारी दी गई, आम जन मानस में पम्पलेट, हैंडबिल, वितरण कर स्टिकर और बैनर विभिन्न भीड़ भाड़ वाले जगहों पर लगाकर 21 जून को केंद्रीय विद्यालय, गोमती नगर में होने वाले योगाभ्यास में आने के लिए प्रेरित किया गया।
 
आज के कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में डॉ चंद्र भूषण वर्मा, प्रधानाचार्य, केंद्रीय विद्यालय गोमतीनगर ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि भारत के प्रधानमंत्री जी के द्वारा जो योगा के प्रति अभियान चलाया है उसके तहत हर ब्यक्ति योगा करके अपने आप को स्वस्थ व फिट रह सकता है। प्रत्येक व्यक्ति को प्रतिदिन योग करना चाहिए जिससे कि वह निरोग जीवन व्यतीत कर सके।
 
इस अवसर पर श्री दीपचंद, शारिरिक शिक्षा टीचर, केंद्रीय विद्यालय, गोमतीनगर ने उपस्थित जनसमूह को बताया कि प्रतिदिन सुबह से रात तक हमे अपने दिनचर्या को व्यवस्थित रखना चाहिए। शरीर मे बहुत सारी व्याधियों को योग करके ठीक किया जा सकता है। योग करना स्वास्थ्य के लिए लाभदायक है।
 
इस अवसर पर केन्द्रीय संचार ब्यूरो, लखनऊ के क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी जय सिंह ने कार्यक्रम आयोजन के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा की 21 जून 2023 को केंद्रीय विद्यालय, गोमती नगर में विभाग की तरफ से सुबह 6 बजे से योगाभ्यास और चित्र प्रदर्शनी का आयोजन किया गया है जो 22 तक आमजन के लिए निःशुल्क देखने के लिए खुली रहेगी। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति योग करके ही निरोग रह सकता है। सभी को निरोग रहने के लिए विभाग की तरफ से ब्यापक पैमाने पर योग के प्रति जागरूकता और प्रचार-प्रसार अभियान चलाया जा रहा है।
 
कार्यक्रम के दौरान विभाग की ओर से जय सिंह, क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी द्वारा अतिथियो को स्मृति चिह्न, प्रशस्ति पत्र व अंगवस्त्रम भेंट कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान केन्द्रीय संचार ब्यूरो, लखनऊ  द्वारा योग पर आधारित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता संचालित की गयी। इस अवसर पर भाषण प्रतियोगिता, प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता के कुल 10 विजेता प्रतिभागियों को केन्द्रीय संचार ब्यूरो की ओर पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
 
इस अवसर पर डा. कल्पना शर्मा, श्रीमती सरस्वती सिंह, राम कुमार, अशोक सिंह सहित सभी शिक्षक व सैकड़ों विद्यर्थियों की सहभागिता रही।
 
 
 
 
 

Published: 20-06-2023

लेटेस्ट


संबंधित ख़बरें