Media4Citizen Logo
खबर आज भी, कल भी - आपका अपना न्यूज़ पोर्टल
www.media4citizen.com

भाजपा का बूथ सशक्तिकरण अभियान : पन्ना प्रमुखों की बैठक का आयोजन

संयोजक राजेंद्र सिंह तड़ियाल ने कहा कि वर्तमान समय में संगठन प्रत्येक साधारण कार्यकर्ता को अहम मानते हुए सीधे संगठन से जोड़ने के कार्य में लगा हुआ है । भाजपा का कोई भी कार्यकर्ता अब साधारण कार्यकर्ता नहीं है सब पर संगठन की नजर है

पन्ना प्रमुखों की बैठक का आयोजन पन्ना प्रमुखों की बैठक का आयोजन
Author - राव शहजाद
राव शहजाद

ऋषिकेश , 31-03-2023


ऋषिकेश भाजपा जिला कार्यालय में जिला महामंत्री राजेंद्र सिंह तड़ियाल, मंडल अध्यक्ष सुमित पंवार, जिला उपाध्यक्ष दिनेश सती, मंडल प्रभारी राजकुमार राज, जिला उपाध्यक्ष प्रतीक कालिया के द्वारा ऋषिकेश मंडल के बूथ अध्यक्षों, अल्पकालीन विस्तारक और भाजपा के पन्ना प्रमुखों की एक बैठक का आयोजन किया गया, जिसका उद्देश्य भाजपा के बूथ सशक्तिकरण अभियान को सुंदरता प्रदान करना है। जिला महामंत्री और बूथ सशक्तिकरण के संयोजक राजेंद्र सिंह तड़ियाल ने कहा कि वर्तमान समय में संगठन प्रत्येक साधारण कार्यकर्ता को अहम मानते हुए सीधे संगठन से जोड़ने के कार्य में लगा हुआ है । भाजपा का कोई भी कार्यकर्ता अब साधारण कार्यकर्ता नहीं है सब पर संगठन की नजर है, इसीलिए प्रत्येक बूथ को सशक्त किया जा रहा है ।

जिला उपाध्यक्ष दिनेश सती ने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता देश की सेवा के लिए तैयार है और जब हमारा कार्यकर्ता मजबूत होगा तब हमारा संगठन मजबूत होगा ,तभी हम देश के नागरिकों की सेवा कर पाएंगे और तभी हम राष्ट्र को भी मजबूत कर पाएंगे,। देश के भीतर किसी भी तरह के अशांत वातावरण को शांत करने के लिए भाजपा कार्यकर्ता सदैव तत्पर है और देश में शांति बनाए रखने के लिए सदैव अग्रणी भूमिका निभाएंगे, ।मंडल अध्यक्ष सुमित पंवार ने कहा कि ऋषिकेश के बूथ सशक्तिकरण में पन्ना प्रमुख, बूथ शक्ति केंद्र संयोजक, सह संयोजक और विस्तारक ,अल्पकालिक विस्तारक ,सबका सहयोग महत्वपूर्ण है और सभी को अपने दायित्वों को समझते हुए निष्ठा से कार्य करने होंगे।।

इस अवसर पर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बृजेश शर्मा, कपिल गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष प्रतीक कालिया, मंडल महामंत्री मंडल महामंत्री पवन शर्मा, मंडल महामंत्री नितिन सक्सेना, पार्षद राजेश दिवाकर, प्रदीप कोहली, सुभाष चंद जायसवाल ,राकेश चंद, राजेंद्र बिजलवान, संजीव सिलस्वाल,नविता अग्रवाल,अविनाश भारद्वाज , गंभीर मेवाड़ अरुण जुगरान ,मदन सिंह मेहर,मीडिया प्रभारी रंजन अंथवाल आदि उपस्थित थे ।


Published: 31-03-2023

लेटेस्ट


संबंधित ख़बरें