Media4Citizen Logo
खबर आज भी, कल भी - आपका अपना न्यूज़ पोर्टल
www.media4citizen.com

पवित्र गंगाजल भरकर : महापौर ने मारीशस से आये दल को किया रवाना

करोड़ों देशवासियों की आस्था का प्रतीक माने जाने जाने वाली गंगा मय्या के पवित्र जल से मारिशस के 350 शिवालयों में महाशिवरात्रि पर्व पर जलाभिषेक किया जाना है।

महापौर ने मारीशस से आये दल को किया रवाना महापौर ने मारीशस से आये दल को किया रवाना
Author - राव शहजाद
राव शहजाद

ऋषिकेश , 29-01-2023


मारीशस से तीर्थाटन के लिए देवभूमि आये दल को महापौर अनिता ममगाई ने गंगा तट त्रिवेणी घाट पर पतित पावनी मां गंगा का जल भरकर रवाना किया। उल्लेखनीय है कि करोड़ों देशवासियों की आस्था का प्रतीक माने जाने जाने वाली गंगा मय्या के पवित्र जल से मारिशस के 350 शिवालयों में महाशिवरात्रि पर्व पर जलाभिषेक किया जाना है। मंगल महादेव फाऊंडेशन के अध्यक्ष बिशन मगरू व पोर्ट लुईस मारीशस के आग्रह पर  भगत राम शर्मा, राजेश वत्स  एवं एस के शर्मा के निर्देश पर 1200 पात्रों में गंगा जल  भिजवाया गया।

शक्ति लीगल कंप्लाइन्स इंडिया के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रम में रविवार की दोपहर नगर की ह्रदय स्थली त्रिवेणी घाट पर महापौर द्वारा गंगाजल भरकर मारीशस से आये दल को रवाना किया गया। इस अवसर पर महापौर ने कहा कि भारत के संतों ने ”वसुधैव कुटुम्‍बकम” की भावना  प्रबल कर  के समूचे विश्‍व को एक सूत्र में पिरोया है। गौरव की बात है कि विदेशी नागरिक भी साक्षात देवी स्वरूप माने जाने वाली मां गंगा का महत्व समझने लगे हैं। उन्होंने कहा कि अतिथि देवो भव महान भारतीय संस्कृति का अभिन्न अंग रही है। गंगा का ये पवित्र जल मारीशस के मंदिरों में अभिषेक के बाद वहां के लोगों का कल्याण करे यही उनकी शुभकामनाएं हैं।


Published: 29-01-2023

लेटेस्ट


संबंधित ख़बरें