नंदिनी फाउंडेशन के द्वारा जरूरतमंद निर्धन कन्याओं की शादी
आज ऋषिकेश बसंतोत्सव में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी बसन्त पंचमी के पावन दिन पर नंदिनी फाउंडेशन के द्वारा जरूरतमंद निर्धन कन्याओं की शादी कराई गई, जिसमें दो शादियां कराई गई शादी समारोह विधिवत रूप सभी रीति-रिवाजों और मंत्रोच्चारण के साथ संपन्न कराया गया तथा नंदनी फाउंडेशन के द्वारा दोनों जोड़ों को घर परिवार में काम आने वाली लगभग सभी जीवन उपयोगी सामग्री प्रदान की गई तथा दोनों जोड़ों के पक्षों से आए सभी लोगों के भोजन की व्यवस्था भी की गई। शादी संपन्न होने के बाद दोनों जोड़ों ने मेला संयोजक हर्षवर्धन शर्मा, श्री भरत मंदिर के महंत वत्सल प्रपन्नाचार्य जी महाराज, वरुण शर्मा, निशा शर्मा, मंजरी शर्मा, गीता कुकरेती, अदिति शर्मा, मेला महासचिव विनय उनियाल व अशोक अग्रवाल जी का आशीर्वाद लिया।
इस अवसर पर प्रधानाचार्य धीरेंद्र जोशी, प्रधानाचार्य मेजर गोविंद सिंह रावत, प्रधानाचार्य सुरेन्द्र भट्ट, महंत रवि शास्त्री, यमुना प्रसाद त्रिपाठी लेफ्टिनेंट लखविंदर सिंह, डॉ सुनील दत्त थपलियाल, रंजन अंथवाल, प्रवीण रावत, मंजू शुक्ला, शशि राणा, दीपक भारद्वाज, रोहित सोनी, केशव पोरवाल आदि उपस्थित थे.