भाजपा युवा मोर्चा कुरुक्षेत्र जिलाध्यक्ष रूबल शर्मा ने किया जोरदार अभिनंदन
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर कुरुक्षेत्र पंहुचे जहां भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष रूबल शर्मा के नेतृत्व में पार्टी पद्दाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया. केंद्रीय मंत्री का काफिला चंडीगढ़ से दिल्ली की तरफ जा रहा था जहां पिपली एन एच वन पर युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष रूबल के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं बाइक और कार रैली निकालकर फूल मालाओं व ढोल धमाके के साथ केंद्रीय मंत्री ठाकुर का अभिनंदन किया. इस अवसर पर अनुराग ठाकुर ने युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष रूबल शर्मा की पीठ थपथपाई और युवा पदाधिकारियों में जोश भरा.
ठाकुर ने युवा मोर्चा को भाजपा की रीढ़ बताया वहीं बिजेवा आईएम से जुड़े युवाओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की. गोरतलब है कि दिल्ली एमसीडी चुनाव के अलावा कई अन्य चुनावों में रूबल शर्मा और केंद्रीय मंत्री ठाकुर एक साथ चुनाव प्रचार कर चुके हैं, दिल्ली एमसीडी वार्ड 242में भाजपा प्रत्याशी पुनीत शर्मा के पक्ष में रूबल और अनुराग ठाकुर ने अक्रामक चुनाव प्रचार किया था. यही कारण है कि दिल्ली एमसीडी वार्ड 242 में भाजपा को 12317 बड़े मार्जिन से जीत मिली है. इस अवसर पर रूबल शर्मा ने हाईवे पर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर का आभार व्यक्त किया. रूबल ने पत्रकारों से बातचीत में अनुराग ठाकुर को युवाओं का मार्गदर्शक और पथ प्रदर्शक बताया. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मंत्रिमंडल में सबसे सक्रिय और सफल चहेरे के रूप में श्री ठाकुर ने अपनी मेहनत और व्यवहार से छवि बनाई है.
छाज तो बोले छलनी भी बोले...
कुरुक्षेत्र पहुंचे केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो जरदारी द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को कसाई कहने पर पलटवार करते हुए करारा जवाब दिया. ठाकुर ने कहा कि जहां आंतकवाद का पोषण और संरक्षण होता हो वे लोग हमें उपदेश दे रहे हैं, उन्हें शर्म आनी चाहिए. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विश्व में बढ़ रही लोकप्रियता से पड़ोसी देश बेहाल हैं फिर विपक्ष का क्या हाल होगा.
रूबल शर्मा ने भेंट की तलवार
रूबल शर्मा ने केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर को कुरुक्षेत्र पहुंचने पर तलवार भेंट कर सम्मानित किया. इस अवसर पर अनुराग ठाकुर ने रुबल की पीठ थपथपाई। वहीं रूबल ने ठाकुर का आभार व्यक्त किया. इस अवसर पर बिजेंद्र खेहरा, पूर्व पार्षद टोनी मदान, दिलेर शर्मा, विश्व गोयल, गौरव अमीन निर्मल सिंह जसबीर समानी, गुलाब समानी, शिवम शर्मा, राजीव शर्मा, विकास सिरसिला, प्रदीप सिंह, सुनील गुर्जर, जगत राम कश्यप, बंता राम खेड़ी, गुलाब सिंह, फूल सिंह, रमेश सैनी, राजेंद्र, कुलवंत , बरखाराम समेत अनेक उपस्थित रहे.