Media4Citizen Logo
खबर आज भी, कल भी - आपका अपना न्यूज़ पोर्टल
www.media4citizen.com

राज कुंद्रा गिरफ्तार : शर्लिन चोपड़ा ने खोले राज

राज कुंद्रा पोर्नोग्राफी केस में बयान देने के लिए शर्लिन चोपड़ा मुंबई क्राइम ब्रांच में पेश हुईं

शर्लिन चोपड़ा ने खोले राज
शर्लिन चोपड़ा ने खोले राज

राज कुंद्रा पोर्नोग्राफी केस में बयान देने के लिए शर्लिन चोपड़ा मुंबई क्राइम ब्रांच में पेश हुईं। शर्लिन ने "द शर्लिन चोपड़ा ऐप "और राज कुंद्रा के साथ बिज़नेस कॉन्ट्रैक्ट के बारे में बताया। शर्लिन ने यह भी बताया की राज ने उनके साथ सेक्सुअल मिसकंडक्ट किया था।अप्रैल 2021 में शर्लिन ने राज के खिलाफ FIR की थी। राज 14 दिनों के लिए न्यायिक हिरासत में हैं। निचली अदालत ने उन्हें जमानत देने से इनकार कर दिया है।

शर्लिन ने अपने बयान में बताया कि राज कुंद्रा 27 मार्च 2019 को एक मैसेज के कारण हुई बहस को लेकर उनके घर आया था। शर्लिन ने ये आरोप लगाया कि राज उनके साथ जबरदस्ती करने लगा। शर्लिन ने राज से कहा की वह एक शादीशुदा आदमी से संबंध नहीं रखना चाहती हैं और न बिज़नेस को अपनी निजी जिंदगी से जोड़ना चाहती हैं। इस पर राज ने कहा कि शिल्पा के साथ उसका रिश्ता कॉम्प्लिकेटेड है और वह घर पर काफी तनाव में रहता है।

शर्लिन चोपड़ा ने मार्च 2019 में राज कुंद्रा द्वारा स्थापित आर्म्सप्राइम के साथ समझौता किया था। आगे चलकर शर्लिन को 50 -50 रेवेनुए शेयरिंग मॉडल मंजूर नहीं हुआ जिसके कारण उनहोंने आर्म्सप्राइम के साथ अपना कॉन्ट्रैक्ट रिन्यू नहीं किया। उन्होंने कॉन्ट्रैक्ट समाप्त होने के बाद ऐप पर मौजूद कंटेंट रिमूव करने को कहा लेकिन वो अब भी इंटरनेट पर मौजूद है।

कॉन्ट्रैक्ट के दरम्यान शर्लिन ने कई वीडियो शूट किये थे। उनमे से एक 'चॉकलेट वीडियो' के संबंध में साइबर पुलिस ने उनसे पूछताछ की। शर्लिन ने बताया की चॉकलेट वीडियो अँधेरी के एक होटल में शूट किया गया था। शर्लिन ने बताया कि उस समय आर्म्सप्राइम के क्रिएटिव हेड से उनकी बहस भी हुई थी। वीडियो शूट के संबंध में शर्लिन ने कहा -"उसने कहा था कि मैं संकोच को छोड़कर हॉलीवुड मॉडल की तरह खुल जाऊँ। "

शर्लिन चोपड़ा ने बताया की राज कुंद्रा ने 'द शर्लिन चोपड़ा ऐप ' के जरिये मार्च 2019 में अपने बिज़नेस मैनेजर को उनके पास भेजा था। उसने कहा कि आप जो कंटेंट सोशल मीडिया पर अपलोड करती हैं वो मुफ्त है। एक कस्टमाइज़ ऐप पर कंटेंट अपलोड करके वो पैसा कमा सकती हैं।


Published: 03-08-2021

Media4Citizen Logo     www.media4citizen.com
खबर आज भी, कल भी - आपका अपना न्यूज़ पोर्टल