Media4Citizen Logo
खबर आज भी, कल भी - आपका अपना न्यूज़ पोर्टल
www.media4citizen.com

कांग्रेस ने महात्मा गांधी और आप ने अन्ना हजारे की बात नहीं मानी : राजनाथ सिंह

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बुधवार को कैथल के कलायत में आयोजित विजय संकल्प रैली में कुरुक्षेत्र लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार नवीन जिंदल के लिए चुनाव प्रचार किया और भाजपा को वोट देने की अपील की।

राजनाथ सिंह
राजनाथ सिंह

 राजनाथ सिंह ने कांग्रेस और आम आदमी पार्टी (आप) पर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस ने कभी भी महात्मा गांधी की बात नहीं मानी, वहीं आप ने अन्ना हजारे की बात को दरकिनार किया। इन दोनों दलों ने हमेशा झूठ बोलकर लोगों को धोखा दिया है।

लोगों को गुमराह किया है। महात्मा गांधी ने कहा था कि अब देश आजाद हो गया है कांग्रेस को भंग कर देना चाहिए, यदि आपने पार्टी बनानी है तो किसी और नाम से पार्टी बना लें। लेकिन कांग्रेस ने बापू की बात नहीं मानी। रक्षामंत्री ने केजरीवाल को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि आंदोलन के समय केजरीवाल कहते थे कि हम राजनीतिक पार्टी नहीं बनाएंगे, चुनाव नहीं लड़ेंगे, भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ते रहेंगे, लेकिन केजरीवाल ने सत्ता के लिए अपने गुरु अन्ना हजारे को धोखा दिया।

उन्होंने राजनीति पार्टी बनाई, चुनाव लड़ा और मुख्यमंत्री बनते ही दिल्ली की जनता को धोखा दिया। ऐसी शराब नीति बनाई जिसमें जमकर भ्रष्टाचार हुआ। केजरीवाल को इसी कारण जेल जाना पड़ा। उसके ऊपर शराब घोटाले के जरिये करोड़ों रुपये डकारने का आरोप
है। उसने अपने गुरु अन्ना हजारे की बात नहीं मानी। आम आदमी पार्टी को क्या हो गया है? सबसे बड़ा ईमानदार कोई बनता था तो केजरीवाल बनते थे।

कहते हैं कि मोदी जी ने जेल करा दी। संजय सिंह भी गए थे। अरे वे छूटे नहीं हैं, जमानत मिली है। ऐसे भ्रष्टाचारियों की जगह जेल में ही है। वहीं, कांग्रेस पर हमला बोलते हुए राजनाथ सिंह ने कहा पहले की सरकारें ईडी-सीबीआई को काम नहीं करने देती थीं।

कांग्रेस के कार्यकाल में इन एजेंसियों ने सिर्फ 32 लाख रुपये रिकवर किये थे, लेकिन 2014 में जब हमारी सरकार आई, उस समय से 22 हजार करोड़ रुपये कैश बरामद किया गया है, एक लाख करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की गई है। अब भ्रष्टाचार के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी है। केंद्र की मोदी सरकार भ्रष्टाचार को खत्म करके ही दम लेगी।

सभी भ्रष्टाचारी सलाखों के पीछे होंगे। इससे पहले कलायत की विजय संकल्प रैली में पहुंचते ही कुरुक्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी नवीन जिंदल, सुभाष सुधा, कमलेश ढांडा, लीला राम गुर्जर, जनरल डीपी वत्स, महिपाल राणा और जयपाल राणा समेत भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का भव्य स्वागत किया।

हमने कुरीतियों को खत्म किया, राम मंदिर बनाया। राजनाथ सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार ने तीन तलाक की कुप्रथा को खत्म किया। इसका खूब विरोध हुआ, लेकिन हमने अपने संकल्प पर खरे उतरे क्योंकि सवाल धर्म से इतर अपनी बेटी-बहनों के सम्मान का था। पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के एक वक्तव्य का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि वे एक रुपया दिल्ली से भेजते थे, जिसमें से 15 पैसे ही लोगों तक पहुंच पाते थे।

लेकिन 56 इंच का सीना रखने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऐसी व्यवस्था कर दी है कि 100 पैसा दिल्ली से भेजा जाता है, तो पूरा का पूरा पैसा किसानों, गरीबों, महिलाओं और आम लोगों तक पहुंचता है। हमने राम मंदिर बनाया, ओआरओपी लागू किया, धारा 370 हटाई। भारत में राम राज्य आ रहा है।

इस बार आप हरियाणा की सभी दस सीटों पर भाजपा को जिताकर नरेंद्र मोदी को मजबूत करें, ताकि जो काम बचे रह गए हैं उन्हें मजबूत फैसलों के साथ पूरा किया जा सके। आज दुनिया की धारणा भारत के प्रति बदली।
रक्षा मंत्री ने कहा कि पिछले दस सालों में भारत के प्रति दुनिया की धारणा बदली है। दुनिया को भारत के प्रति सोचने का नजरिया बदला है।

आज का भारत आंखों में आंखें डालकर बात करता है। दुश्मन को उसके घर में घुसकर
मारता है। भारत अब पहले जैसा नहीं रहा। पहले दुनिया हमें नहीं सुनती थी,अब दुनिया कान खोलकर सुनती है कि भारत क्या बोल रहा है। मेरी बात सुन
लो, भारत कमजोर भारत नहीं है। अब भारत सीमा पर भी मार सकता है, और जरूरत पड़ी तो सीमा के पार जाकर भी मार सकता है। पहले भारत के बैंक घाटे में
चलते थे, अब 3 लाख करोड़ रुपये के फायदे में बैंक चल रहे हैं।
हमारी सरकार ने गरीबी मिटाई।
राजनाथ सिंह ने कहा कि इंसान वही है, जो कहे वह पूरा करे। लेकिन सभी राजनीतिक पार्टियां कहती कुछ हैं,करती कुछ हैं। कांग्रेस पर ये सबसे फिट बैठता है। पंडित नेहरू ने कहा था कि अब देश आजाद हो चुका है, हम देश से गरीबी मिटा देंगे। इसके बाद से लगातार इनके नेता गरीबी हटाने का दावा कर रहे हैं, लेकिन किसी ने गरीबी मिटाई है तो हमारी सरकार ने मिटाई है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अब तक 25 करोड़ लोगों को गरीबी रेखा से बाहर कर चुके हैं। हमने वादा किया था कि जब हमारी सरकार बन जाएगी तो कश्मीर से धारा 370 हटा देंगे, सरकार बनते ही एक झटके में हटा दी। इसके बाद हमने
कहा था कि अयोध्या में श्रीराम मंदिर बनेगा। सरकार बनते ही श्री राम का मंदिर अयोध्या में बना दिया है।
वन नेशन, वन इलेक्शन करेंगे।
रक्षा मंत्री राजनाथ ने कहा कि हरियाणा में अभी लोकसभा चुनाव हैं, इसके 6 महीने बाद विधानसभा चुनाव होने हैं। इसमें संसाधन और समय दोनों बर्बाद
होते हैं। इस बार हमने घोषणा पत्र में कहा है कि वन नेशन वन इलेक्शन किया जाएगा। हम चाहते हैं कि वन नेशन वन इलेक्शन हो, तो कांग्रेस इसका विरोध कर रही है। जो असंभव है उसे संभव करने की क्षमता है तो वह भाजपा में ही है। इसलिए आप सब मिलकर भाजपा को मजबूत करें, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
को मजबूत करें।
2035 तक विकसित राज्य बनेगा हरियाणा : नवीन जिंदल।
कलायत में आयोजित भाजपा की विजय संकल्प रैली में कुरुक्षेत्र- कैथल से भाजपा प्रत्याशी नवीन जिंदल ने कहा कि भाजपा सरकार ने हरियाणा और देश में विकास का काम किया है।

देश के रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने सेना को मजबूत किया है। आज देश की सीमाएं सुरक्षित हैं। सेना का मनोबल ऊंचा है। आज हम दुश्मन को घर में घुसकर मारते हैं। प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी के नेतृत्व में भारत लगातार मजबूती से आगे बढ़ रहा है। मैं प्रदेश के लोगों से आह्वान करता हूं कि इस बार भी भाजपा को भारी मतों से

जिताकर देश में तीसरी बार पीएम मोदी को मजबूत बनाएं। मोदी ने हर वर्ग के लिए काम किया है। उन्होंने देश को 2047 तक विकसित भारत बनाने का लक्ष्य रखा है, लेकिन हरियाण तेज गति से बढ़ने वाला प्रदेश है। हम सब मिलकर इसे 2035 तक ही विकसित राज्य बना देंगे। नवीन जिंदल ने कहा कि आप आने वाली 25 मई को भाजपा को बड़े मार्जिन से जीत दिलाएं।

मैं आपको आपको वचन देता हूं कि कुरुक्षेत्र और कैथल के विकास में कोई कसर नहीं छोडूंगा हल्के का हर गांव विकसित होगा। हमने इसके लिए एक संकल्प पत्र भी बनाया है सभी किए गए वादे पूरे करेंगे। इस मौके पर राजनाथ सिंह, सुभाष सुधा, कमलेश ढांडा, लीला राम गुर्जर, जनरल डीपी वत्स, महिपाल राणा और जयपाल राणा समेत भाजपा कार्यकर्ता और नेता मौजूद रहे।

 

- वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक


Published: 22-05-2024

Media4Citizen Logo     www.media4citizen.com
खबर आज भी, कल भी - आपका अपना न्यूज़ पोर्टल