त्रिवेणी घाट पर महिला मोर्चा के नेतृत्व में आयोजित सांध्यकालीन गंगा आरती में प्रतिभाग किया। उन्होंने मां गंगा की आरती करते हुए विश्व में सद्भावना, देश में भाईचारा बनाये रखने की कामना की। इस अवसर पर गंगा में दुग्धाभिषेक भी किया गया। इस दौरान जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा कविता शाह, मण्डल अध्यक्ष माधवी गुप्ता आदि उपस्थित रहे।
अपने जन्मदिन के अवसर डॉ अग्रवाल जी ने सभी देवतुल्य कार्यकर्ताओं, स्थानीय नागरिकों, व्यापारियों, वरिष्ठ नागरिकों, माताओं, बहनों और तमाम अन्य संगठनों का आभार व्यक्त किया। कहा कि सभी लोगों ने उनके व्यक्तिगत आग्रह को स्वीकारते हुए जन्मदिन पर सामाजिक कार्य कर अपनी शुभकामनाएं दीं है, आप सभी अपना आशीर्वाद दें, जिससे वह प्रदेश के विकास और उन्नति की दिशा में अग्रसर करने के लिए मजबूती के साथ कार्य कर सकें