सेवा बस्ती में छोटे बच्चों के साथ मनाया
मकर संक्रांति हिन्दू धर्म का प्रमुख त्योहार है। संक्रांति पर ही सूर्य की दिशा बदलती है। यह पर्व पूरे भारत में किसी न किसी रूप में मनाया जाता है। आज 15 जनवरी 2023 को Angina Foundation द्वारा आशियाना की एक सेवा बस्ती में छोटे बच्चों के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में बच्चो के साथ उनके माता पिता भी सहभागी रहे। बच्चो ने गायन, वादन, पोएम एवं अन्य कला का भी प्रदर्शन किया। दर्शकों ने छोटे बच्चो के कला की भूरी भूरी प्रशंशा की जिससे बच्चो में उत्साह बना। कार्यक्रम में बच्चो को खिचड़ी, तिल के लड्डू और अन्य ज़रूरी सामान दिया गया।