Media4Citizen Logo
खबर आज भी, कल भी - आपका अपना न्यूज़ पोर्टल
www.media4citizen.com

डॉ. संजीव कुमारी को : भाषा विभूति सम्मान

डॉ. संजीव कुमारी को केरल के राज्यपाल द्वारा 'भाषा विभूति सम्मान'

भाषा विभूति सम्मान
भाषा विभूति सम्मान

हिंदी दिवस के उपलक्ष्य पर हिंदी भाषा के उत्थान के लिए अंतर्राष्ट्रीय पर्यावरणविद् व लेखिका डॉ. संजीव कुमारी को भाषा विभूति सम्मान से विभूषित किया गया। उनको यह सम्मान केरल के राज्यपाल आरिफ मौहम्मद खान एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं विधान परिषद सदस्य चौधरी वीरेंद्र सिंह द्वारा संयुक्त रूप से दिया गया।

अमरोहा जनपद के मंडी धनौरा में आयोजित एक शानदार समारोह में केरल के राज्यपाल आरिफ मौहम्मद खान के प्रमुख आतिथ्य और पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं विधान परिषद सदस्य चौधरी वीरेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में हिंदी भाषा को समर्पित विद्वत विभूतियों को भाषा विभूति सम्मान से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें भारतीय संस्कृति पर लिखी गई पुस्तकों के लिए मिला है। इस अवसर पर अतिथियों द्वारा हिंदी भाषा की महत्ता, उत्थान, गौरव , गरिमा पर गुणगान किया गया। आयोजन में मुख्य भूमिका डॉ. यतींद्र कटारिया की रही। डॉ. संजीव के आलावा सम्मान पाने वालों में नोएडा से सुप्रसिद्ध साहित्यकार एवं इतिहासकार डॉ. राकेश कुमार आर्य व राकेश छोकर व अन्य प्रमुख हैं। अवसर पर अनेक गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

 

- वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक


Published: 15-09-2024

Media4Citizen Logo     www.media4citizen.com
खबर आज भी, कल भी - आपका अपना न्यूज़ पोर्टल