Media4Citizen Logo
खबर आज भी, कल भी - आपका अपना न्यूज़ पोर्टल
www.media4citizen.com

पूर्व मुख्यमंत्री बादल का निधन देश की राजनीति के लिए अपूरणीय क्षति : डा. गिल

डा. गिल ने पूर्व मुख्यमंत्री बादल के निधन पर किया शोक व्यक्त

डा. गिल
डा. गिल

आदेश ग्रुप के चेयरमेन एवं आदेश यूनिवर्सिटी के चांसलर डा. एच.एस. गिल ने पंजाब के गांव बादल पहुंचकर शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल से मुलाकात की और पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के निधन पर शोक व्यक्त किया। बादल परिवार का ढांढस बंधाते हुए डा. एच.एस. गिल ने कहा कि दिवंगत प्रकाश सिंह बादल देश की राजनीति की सरीखी शख्सियत थे और उनका निधन भारतीय राजनीति के लिए अपूरणीय क्षति है। डा. गिल ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री बादल ने पंजाब की प्रगति व उन्नति के लिए जो अतुलनीय योगदान दिया है उसे कभी भुलाया नहीं जा सकेगा। डा. गिल ने कहा कि दिवंगत पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने पंजाब में शिक्षा, खेलों और भाईचारे का बढ़ावा देने का जो काम किया है वह हमेशा पंजाबवासियों के दिलों में स्मरणीय रहेगा।
सुखबीर सिंह बादल से मुलाकात कर पूर्वर् मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के निधन पर शोक व्यक्त करते आदेश ग्रुप के चेयरमेन डा. एच.एस. गिल।


Published: 30-04-2023

Media4Citizen Logo     www.media4citizen.com
खबर आज भी, कल भी - आपका अपना न्यूज़ पोर्टल