Media4Citizen Logo
खबर आज भी, कल भी - आपका अपना न्यूज़ पोर्टल
www.media4citizen.com

मुख्यमंत्री के खिलाफ मोर्चा खोलेगी आम आदमी पार्टी

<p>चंडीगढ़ : 12 हजार करोड़ रुपए के कथित अनाज घोटाले के खिलाफ आम आदमी पार्टी (आप) सोमवार को पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के निवास के घेराव पर अडिग दिख रही है।</p> <div>पार्टी ने रविवार को एक प्रैस कॉन्फ्रैंस में कहा कि प्रदर्शन को प्रभावित क

मुख्यमंत्री के खिलाफ मोर्चा खोलेगी आम आदमी पार्टी
मुख्यमंत्री के खिलाफ मोर्चा खोलेगी आम आदमी पार्टी

चंडीगढ़ : 12 हजार करोड़ रुपए के कथित अनाज घोटाले के खिलाफ आम आदमी पार्टी (आप) सोमवार को पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के निवास के घेराव पर अडिग दिख रही है।

पार्टी ने रविवार को एक प्रैस कॉन्फ्रैंस में कहा कि प्रदर्शन को प्रभावित करने के लिए सरकार ‘आप’ नेताओं व कार्यकत्र्ताओं को प्रताडि़त कर रही है। ‘आप’ के पंजाब प्रभारी संजय सिंह ने आरोप लगाया कि बसें किराए पर देने वाले ट्रांसपोर्टरों को धमकाया जा रहा है। 
उन्होंने कहा कि अगर भ्रष्टाचार, नशाखोरी व घोटालों के खिलाफ आवाज उठाना अपराध है तो उनकी पार्टी यह अपराध करेगी। इसके लिए भले ही उन पर लाठियां बरसें या वाटर कैनन और आंसू गैस का प्रयोग हो। लोकतांत्रिक तरीके से विरोध जताने के लिए पार्टी नेता जेल जाने को भी तैयार हैं। 
संजय ने कहा कि पंजाब में हुए देश के सबसे बड़े अनाज घोटाले की जांच सुप्रीम कोर्ट की देखरेख में एस.आई.टी. से करवानी चाहिए। उनके साथ पंजाब संयोजक सुच्चा सिंह छोटेपुर, सांसद भगवंंत मान, लीगल सैल के प्रभारी हिम्मत सिंह शेरगिल व यूथ सैल के प्रभारी हरजोत बैंस भी मौजूद थे। 
संजय सिंह ने एस.वाई.एल. मुद्दे पर केंद्र के स्टैंड का जिक्र करते हुए आरोप लगाया कि शिअद की सहयोगी व केंद्र में सत्तारूढ़ भाजपा सरकार ने पंजाब के हितों की अनदेखी की है। अगर बादल में जरा भी नैतिकता है तो वह तुरंत भाजपा से गठजोड़ तोड़कर हरसिमरत बादल का मोदी सरकार से इस्तीफा दिलवाएं।

Published: 16-05-2016

Media4Citizen Logo     www.media4citizen.com
खबर आज भी, कल भी - आपका अपना न्यूज़ पोर्टल