Media4Citizen Logo
खबर आज भी, कल भी - आपका अपना न्यूज़ पोर्टल
www.media4citizen.com

जाखड़ की विजय पर सोनिया, राहुल को बधाई

राजकुमार शर्मा : देहरादून : प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने पंजाब के गुरदासपुर लोकसभा उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी सुनील जाखड़ की भारी बहुमत से हुई विजय पर पार्टी अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी, उपाध्यक्ष राहुल गांधी, पंजाब प्रदेश के मुख्यमंत्र

जाखड़ की विजय पर सोनिया, राहुल को बधाई
जाखड़ की विजय पर सोनिया, राहुल को बधाई
राजकुमार शर्मा : देहरादून : प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने पंजाब के गुरदासपुर लोकसभा उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी सुनील जाखड़ की भारी बहुमत से हुई विजय पर पार्टी अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी, उपाध्यक्ष राहुल गांधी, पंजाब प्रदेश के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिह एवं पार्टी प्रत्याषी सुनील जाखड़ को बधाई दी है। प्रदेष कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने लोकसभा उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की भारी मतों से हुई विजय पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि गुरदासपुर लोकसभा उपचुनाव में मिली भारी विजय से कांग्रेस पार्टी को एक नई ऊर्जा मिलेगी। उन्होंने कहा कि गुरदासपुर उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की भारी विजय से स्पश्ट हो गया है कि देश की जनता ने केन्द्र की मोदी सरकार की विकास विरोधी नीतियों को नकार दिया है और अब जनता भाजपा की जुमलेबाजी तथा झूठे वादों में फंसने वाली नही है तथा 2019 में होने वाले लोकसभा के आम चुनावों में भी भाजपा को सबक सिखायेगी। उन्होंने कहा कि हिमाचल एवं गुजरात विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी श्रीमती सोनिया गांधी एवं श्री राहुल गांधी के नेतृत्व में भारी विजय का परचम लहरायेगी।

Published: 15-10-2017

Media4Citizen Logo     www.media4citizen.com
खबर आज भी, कल भी - आपका अपना न्यूज़ पोर्टल