Media4Citizen Logo
खबर आज भी, कल भी - आपका अपना न्यूज़ पोर्टल
www.media4citizen.com

 माध्यम साहित्यिक संस्थान द्वारा : अट्टहास सम्मान की घोषणा

 माध्यम साहित्यिक संस्थान द्वारा इस वर्ष तैंतिसवाँ अट्टहास शिखर सम्मान  दिल्ली के  वरिष्ठ व्यंग्यकार सुरेश कांत और अट्टहास युवा सम्मान लखनऊ के युवा व्यंग्यकार अलंकार रस्तोगी को दिया जाएगा।

अट्टहास सम्मान की घोषणा
अट्टहास सम्मान की घोषणा

 यह घोषणा अट्टहास सम्मान  कथाकार बलराम की अध्यक्षता में गठित नौ सदस्यीय निर्णायक समिति ने सर्वसम्मति से की।  अट्टहास  सम्मान की निर्णायक समिति के अन्य सदस्यों में सर्वश्री दामोदर खड़के(महाराष्ट्र),प्रभातमित्तल(लखनऊ),अंजू निगम (दिल्ली), डॉ आभा सिंह (नागपुर), जयप्रकाश पांडे ( जबलपुर),रजनीकान्त वशिष्ठ (लखनऊ), गोपाल मिश्र(दिल्ली), और भारती पाठक (अयोध्या)हैं। माध्यम के राष्ट्रीय अध्य्क्ष कप्तान सिंह और महासचिव अनूप श्रीवास्तव  समिति के पदेन सदस्य है। समारोह में वरिष्ठ साहित्यकार रामकिशोर उपाध्याय को भी लाइफ टाइम अचीवमेन्ट सम्मान से नवाजा जाएगा।

 इसके अतिरिक्त माध्यम के अध्यक्ष कप्तान सिंह द्वारा पिछले अट्टहास सम्मान से घोषित पांच साहित्यकारों को  माध्यम के सरक्षक  डॉ हरिवंशराय बच्चन सम्मान, डॉ शिव मंगल सिंह  सुमन सम्मान, डॉ विद्या निवास मिश्र सम्मान, ठाकुर प्रसाद सिंह सम्मान, डॉ चन्द्र देव सिंह सम्मान से विभूषित किया जाएगा।

 माध्यम साहित्यिक संस्थान की स्थापना 66 वर्ष पूर्व  पंडित हजारी प्रसाद द्विवेदी के निर्देश पर डॉ हरिवंश राय बच्चन,डॉ शिव मंगल सिंह सुमन,डॉ विद्यानिवास मिश्र, ठाकुर प्रसाद सिंह और डॉ चन्द्र देव सिंह ने की थी। अनूप श्रीवास्तव को महासचिव बनाया गया था। माध्यम के अन्य  पदाधिकारियो में डॉ एस सी राय,के पी सिंह,डी सी नौटियाल, सूर्य कुमार पांडे, आलोक शुक्ल, श्याम मिश्र और अरुण कुमार  सी ए आदि थे।

अट्टहास  शिखर सम्मान मे सम्मान पत्र,स्मृति चिन्ह, अंग वस्त्रम और 21000 रु की राशि दी जाती है जबकि अट्टहास युवा सम्मान में सम्मान राशि 5100 रु है। इस वर्ष  शिखर सम्मानवरिष्ठ व्यंग्यकार सुरेश कांत और युवासम्मान अलंकार रस्तोगी को दिल्ली में  जून में आयोजित अट्टहास सम्मान समारोह में दिया जाएगा।

 पहला अट्टहास शिखर सम्मान 19 90 में हरिशंकर परसाई जी  की स्वीकृति के लिए जब ठाकुर प्रसाद सिंह और अनूप श्रीवास्तव जबलपुर गए तो परसाई जी ने शरद जोशी जी को देने की संस्तुति की। लेकिन शरद जोशी जी ने मनोहर श्याम जोशी जी  को देने को कहा ,नतीजतन 1990 में पहला सम्मान मनोहर श्याम जोशी को और युवा सम्मान हास्य कवि प्रदीप चौबे को देने की शुरुआत की गईं। 

    अगला सम्मान 1991 में शरद जोशी को1992में गोपाल प्रसाद व्यासको, 1993 में श्रीयुत श्रीलाल शुक्ल को,1994 में डॉ नरेंद्र कोहली को दिया गया। इसके पश्चात तदनुसार।ओम प्रकाश 'आदित्य' (दिल्ली)श्री रविन्द्रनाथ त्यागी (देहरादून),श्री हुल्लड़ मुरादाबादी (मुम्बई)श्री माणिक वर्मा (भोपाल)

पद्मश्री के. पी. सक्सेना (लखनऊ, शैल चतुर्वेदी (मुम्बई) लतीफ घोंधी(महासमुन्द)

 मुकुट बिहारी सरोज, (ग्वालियर)पद्मश्री अशोक चक्रधर (दिल्ली), शंकर पुणतांबेकर (महाराष्ट्र),पद्मश्री कन्हैयालाल नन्दन (दिल्ली), गोपाल चतुर्वेदी(लखनऊ),अल्हड़ बीकानेरी (दिल्ली),गोविन्द व्यास (दिल्ली), डॉ. शेरजंग गर्ग (दिल्ली), सुरेश उपाध्याय (होशिंगाबाद) , मधुप पाण्डेय (नागपुर) 

प्रदीप चौबे (ग्वालियर) ,डॉ. उर्मिल थपलियाल (लखनऊ),पद्मश्रीडॉ. ज्ञान चतुर्वेदी (भोपाल),जैमिनी हरियाणवी (दिल्ली),डॉहरि जोशी (भोपाल), श्री सुरेन्द्र शर्मा (दिल्ली),श्रीमती सूर्यबाला लाल (मुम्बई),पद्मश्रीडी पी सिन्हा, श्री प्रेम जनमेजय, कथाकार बलराम अट्टहास शिखर सम्मान से नवाजे जा चुके हैं।

 इसी प्रकार अट्टहास युवा सम्मान से 1990 से बिना ब्रेक के क्रमशः प्रदीप चौबे (ग्वालियर),डॉ प्रेम जनमेजय (दिल्ली)डॉ. ज्ञान चतुर्वेदी (भोपाल), सुरेश नीरव (दिल्ली), सुरेन्द्र दुबे (जयपुर),

,डॉ. हरीश नवल (दिल्ली)सूर्य कुमार पाण्डेय (लखनऊ),विनोद साव (दुर्ग),

डॉ. सुरेश अवस्थी (कानपुर), नीरज पुरी (बैतूल)शंभू सिंह मनहर (मुरैना),ईश्वर शर्मा (महासमुन्द),डॉ. सुरेन्द्र दुबे (रायपुर),

 गिरीश पंकज (रायपुर) प्रवीण शुक्ल (दिल्ली),डॉ. सुनील जोगी (दिल्ली),

 सरदार मनजीत सिंह (हरियाणा)

 तेज नारायण शर्मा 'बेचैन' (मुरैना)सुभाष चन्दर (दिल्ली) ,संजय झाला (जयपुर),आलोक पुराणिक (दिल्ली), दीपक गुप्ता (दिल्ली),अनुराग बाजपेयी (जयपुर), मुकुल महान (लखनऊ) श्री रमेश मुस्कान (आगरा)ललित लालित्य (दिल्ली),नीरज बधवार (दिल्ली),

, अशोक स्वतंत्र (दिल्ली)डा. वागीश सारश्वत (मुम्बई) पंकज प्रसून (लखनऊ)

अनुज खरे  (दिल्ली)औऱ कार्टून विधा के मर्मज्ञ सागर कुमार अट्टहास युवा सम्मान दिया जा चुका है।

 माध्यम द्वारा अट्टहास सम्मान समारोह का आयोजन 1990 से प्रारम्भ किया गया था और संयोग वश  अट्टहास हास्य व्यंग्य मासिक भी मई 2000 से प्रारम्भ हुआ था जो इस वर्ष मई में 24 वर्ष पूरा करके 25 वें वर्ष के पायदान पर कदम रखेगी। मई का अंक अट्टहास सम्मान से विभूषित होने वाले श्री सुरेश कांत और युवा व्यंग्यकार अलंकार रस्तोगी पर केंद्रित होगा।


Published: 01-07-2024

Media4Citizen Logo     www.media4citizen.com
खबर आज भी, कल भी - आपका अपना न्यूज़ पोर्टल