Media4Citizen Logo
खबर आज भी, कल भी - आपका अपना न्यूज़ पोर्टल
www.media4citizen.com

भाग्योदय फाउंडेशन : संगोष्ठी का आयोजन

देश व विदेश में योग विज्ञान के बढ़ते प्रभाव तथा भारतीय संस्कृति के संरक्षण एवं संवर्धन में संस्कारों की भूमिका विषय पर विस्तार से भाग्योदय चर्चा की गई। बच्चों से बड़ों तक को संस्कारयुक्त शिक्षण प्रदान करने वाली भाग्योदय प्रकाशन की पुस्तिका समग्र व्यक्तित्व निर्माण एवं सफल जीवन के 108 महत्वपूर्ण सूत्र में प्रतिभागियों ने खासी रुचि दिखाई। 

संगोष्ठी का आयोजन
संगोष्ठी का आयोजन
एकल योग आरोग्य योजना दिल्ली, मोरारजी देसाई नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ़ योग (आयुष मंत्रालय, भारत सरकार), करियर पॉइंट विश्वविद्यालय (हमीरपुर, हिमाचल प्रदेश) तथा राष्ट्रीय एकल अभियान के संयुक्त तत्वावधान में, "योग एंड हर्बल रिमेडी का प्रशिक्षण" शीर्षक से, ऑनलाइन माध्यम द्वारा, आयोजित विशेष संगोष्ठी में आज संध्याकाल भाग लेने का सुअवसर हमें मिला। भाग्योदय फाउंडेशन के लिए चर्चा का विषय था- योग विज्ञान एवं संस्कार विज्ञान। संगोष्ठी में भारत के कई राज्यों के 250 से अधिक प्रतिनिधियों ने भागीदारी की। 
 
एकल योग आरोग्य योजना के राष्ट्रीय अध्यक्ष, प्रख्यात संस्कारी योगगुरु, माननीय डॉ. राम अवतार जी को हमारे अनेकश: साधुवाद। उल्लेखनीय है, हमें विश्व हिन्दू परिषद (राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ) के इस आनुषांगिक संगठन "एकल योग आरोग्य योजना" में वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष का दायित्व दिया गया है। एकल योग आरोग्य योजना की सफलता के लिए हमारी अशेष शुभकामनाएं। राष्ट्रीय एकल अभियान द्वारा संचालित 1 लाख 3 हजार (1,03,000) एकल विद्यालयों के जरिए योग शिक्षा का यह अभियान भारत के कोने-कोने में पहुंच रहा है, इसका हमें हर्ष है।
 
मित्रों को सहर्ष अवगत कराऊं! कि हिमाचल प्रदेश के करियर पॉइंट विश्वविद्यालय सहित देश के विभिन्न विश्वविद्यालयों ने, एकल योग आरोग्य योजना संस्था के प्रस्ताव पर विचारोपरांत, संस्कार विज्ञान को अपने पाठ्यक्रम में शामिल किया है। एकल योग आरोग्य योजना तथा भाग्योदय फाउंडेशन का सादर आवाहन है कि देश के सभी विश्वविद्यालय भारतीय संस्कार विज्ञान को पाठ्यक्रम के रूप में युवा पीढ़ी को पढ़ाएं।0`

Published: 16-06-2024

Media4Citizen Logo     www.media4citizen.com
खबर आज भी, कल भी - आपका अपना न्यूज़ पोर्टल