Media4Citizen Logo
खबर आज भी, कल भी - आपका अपना न्यूज़ पोर्टल
www.media4citizen.com

राष्ट्रीय कृषि विकास योजना : 35.94 करोड़ रूपये की वित्तीय स्वीकृति

वित्तीय वर्ष 2023-24 में राष्ट्रीय कृषि विकास योजना में कृषि क्षेत्र की पूंजीगत योजनाओं के अर्न्तगत विभिन्न मदों में राज्यांश रू0 35 करोड़ 94 लाख की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गयी है।

 35.94 करोड़ रूपये की वित्तीय स्वीकृति
35.94 करोड़ रूपये की वित्तीय स्वीकृति
नेशनल फूड सिक्योरिटी मिशन योजना परिवर्तित नाम फूड एण्ड न्यूट्रिशन सिक्योरिटी (कृषि उन्नति योजना) के अर्न्तगत राज्यांश के रूप में पुनर्विनियोग के माध्यम से धनराशि रू० 08 करोड़ 50 लाख की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गयी है।
 
वित्तीय वर्ष 2023-24 में अनुसूचित जातियों के लिए विशेष घटक योजना के अर्न्तगत वृहद निर्माण मद में प्राविधानित धनराशि रु0 4200.00 लाख के सापेक्ष केन्द्रांश की प्रत्याशा में प्रस्तावित राज्यांश धनराशि रु० 08 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गयी है। वित्तीय वर्ष 2023-24 में जनजातीय क्षेत्र उप योजना 02-राष्ट्रीय कृषि विकास योजना केन्द्र प्रायोजित योजनाओं का संगत राज्यांश के अर्न्तगत वृहद निर्माण कार्य हेतु प्राविधानित धनराशि रू० 400.00 लाख के सापेक्ष भारत सरकार से केन्द्रांश प्राप्ति की प्रत्याशा में प्रस्तावित राज्यांश धनराशि रूपये 08 लाख की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गयी है।
 
आचार्य नरेन्द्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय, अयोध्या मुख्य परिसर पर एग्री टूरिज्म सेंटर स्थापित किये जाने हेतु आवश्यक कार्यवाही प्रारम्भ कर दी गयी है। तद्क्रम में विश्वविद्यालय में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन एग्री टूरिज्म मैनेजमेंट पाठ्यक्रम प्रारम्भ किये जाने हेतु शासन द्वारा स्वीकृति प्रदान कर दी गयी है।

Published: 29-12-2023

Media4Citizen Logo     www.media4citizen.com
खबर आज भी, कल भी - आपका अपना न्यूज़ पोर्टल