भाजपा जिला अध्यक्ष सुषमा रावत ने देखा मन की बात कार्यक्रम
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात के 105 में संस्करण को जिले के सभी मंडलों, बूथों व शक्ति केंद्रों भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा पर सुना गया। वहीं शक्ति केंद्र दवई के बूथ संख्या 91 पर भाजपा जिला अध्यक्ष सुषमा रावत द्वारा कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम का लाइव प्रसारण टीवी पर देखा गया।
मां की बात कार्यक्रम में पीएम मोदी ने देवी देवताओं व प्रकृति को बचाने की बात कही। जिला अध्यक्ष सुषमा रावत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने हर मां की बात कार्यक्रम में देशवासियों को एक नई प्रेरणा और ऊर्जा देने का काम करते हैं। बताया कि चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग और दूसरा विषय दिल्ली में g20 का सफल आयोजन को लेकर भी प्रधानमंत्री द्वारा कार्यक्रम में बताया गया।
इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष सुषमा रावत के साथ पूर्व सैनिक सुरेंद्र सिंह पटवाल, दिलबर सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष संजय सिंह पटवाल, बूथ अध्यक्ष सुनील पटवाल, सुखपाल सिंह पटवाल, भारती देवी, सुमन देवी, निशा देवी, मंडल महामंत्री नरेंद्र पटवाल समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।