Media4Citizen Logo
खबर आज भी, कल भी - आपका अपना न्यूज़ पोर्टल
www.media4citizen.com

केंद्रीय विद्यालय गोमती नगर : कबड्डी, तैराकी एवं हॉकी में अंडर-14 एवं अंडर-17 प्रतियोगिता

एशिया कप गोल्ड मेडलिस्ट, उत्तर प्रदेश हॉकी एसोसिएशन के सिलेक्ट रजनीश सर ने आज केंद्रीय विद्यालय की हॉकी टीम के बच्चों को अपना आशीर्वाद दिया एवं बच्चों को हॉकी में अपना करियर बनाने की शुभकामनाएं प्रदान की।

कबड्डी, तैराकी एवं हॉकी में अंडर-14 एवं अंडर-17 प्रतियोगिता
कबड्डी, तैराकी एवं हॉकी में अंडर-14 एवं अंडर-17 प्रतियोगिता

केन्द्रीय विद्यालय गोमती नगर, लखनऊ में चल रही 52वीं केंद्रीय विद्यालय संगठन संभाग स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता बालक वर्ग  में तीसरे  दिन हॉकी मैचों में कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिली। पहले मैच में अंडर-17 बालक वर्ग में  के.वि. नं.-1 अर्मापुर और के.वि. लखीमपुर खीरी  के बीच मैच हुआ, जिसमें नं.-1 अर्मापुर ने 5-0 से मैच जीत लिया। के.वि. आईवीआरआई बरेली और के. वि. सीतापुर (द्वितीय पाली)  के बीच खेले गए अंडर-17 हॉकी मैच में के.वि. आईवीआरआई बरेली ने 2 - 0 से मैच जीत लिया। साथ ही अंडर-15 बालक वर्ग हॉकी मैच बड़ा ही रोमांचक रहा। जिसमें के.वि.  ए.एफ.एस. बरेली का मुकाबला के.वि. आईवीआरआई बरेली से हुआ जिसमें के.वि. आईवीआरआई बरेली ने के.वि. ए.एफ.एस. बरेली को 2-0 से मात दी।

इस सुअवसर पर भारत की राष्ट्रीय टीम को रिप्रेजेंट करने वाले, एशिया कप गोल्ड मेडलिस्ट, उत्तर प्रदेश हॉकी एसोसिएशन के सिलेक्ट रजनीश सर ने आज केंद्रीय विद्यालय की हॉकी टीम के बच्चों को अपना आशीर्वाद दिया एवं बच्चों को हॉकी में अपना करियर बनाने की शुभकामनाएं प्रदान की। इसके साथ ही स्थल  प्राचार्य डॉ. सी.बी.पी. वर्मा, मुख्याध्यापक श्री अरूणेश वैश्य, खेल शिक्षक डॉ. आशुतोष शुक्ला, श्री दीपचंद और विद्यालय के शिक्षक उपस्थित रहे |


Published: 11-08-2023

Media4Citizen Logo     www.media4citizen.com
खबर आज भी, कल भी - आपका अपना न्यूज़ पोर्टल