Media4Citizen Logo
खबर आज भी, कल भी - आपका अपना न्यूज़ पोर्टल
www.media4citizen.com

शिव कुटिया आश्रम : महामंडलेश्वर स्वामी विद्या गिरि जी महाराज के सानिध्य में मूर्तिस्थापना अनुष्ठान संपन्न।

आज शिव कुटिया उत्तम आश्रम दियोल बैजनाथ में संत महामंडल की अध्यक्षा श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर स्वामी विद्या गिरि जी महाराज के सानिध्य में श्री महाकाली मां, हनुमान जी एवं क्षेत्रदेवता भैरव जी की मूर्तिस्थापना अनुष्ठान उत्तर भारत के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य डा. अभिषेक कुश के मार्गदर्शन में विद्वान ब्राह्मण पण्डित रामफल, पण्डित मुकेश, पण्डित नवीन इत्यादि द्वारा संपन्न करवाया गया।

महामंडलेश्वर स्वामी विद्या गिरि जी महाराज के सानिध्य में मूर्तिस्थापना अनुष्ठान संपन्न।
महामंडलेश्वर स्वामी विद्या गिरि जी महाराज के सानिध्य में मूर्तिस्थापना अनुष्ठान संपन्न।
अनुष्ठान के अवसर पर महामंडलेश्वर स्वामी अक्षरा नंद गिरि,जम्मू कश्मीर, श्री पंचायती अखाड़ा महानिर्वाणी से महंत बंशी पुरी पेहवा, सचिव महंत विश्वनाथ गिरी , महंत ओम गिरी, महंत लक्ष्मीनारायण पुरी , महंत जगन्नाथ पुरी, महंत चमन गिरि, महंत ज्ञान भारती, महंत लखन गिरि, महंत सर्वेश्वरी गिरि,महंत राघवानंद गिरि, स्वामी रोशन पुरी कुरुक्षेत्र इत्यादि काफी संख्या में संत समाज मौजूद रहा।
अनुष्ठान में आश्रम के आस पास के नगरवासी गणमान्यजन और श्रद्धालुओं ने भाग लिया व प्रसाद ग्रहण किया।

Published: 09-05-2023

Media4Citizen Logo     www.media4citizen.com
खबर आज भी, कल भी - आपका अपना न्यूज़ पोर्टल