Media4Citizen Logo
खबर आज भी, कल भी - आपका अपना न्यूज़ पोर्टल
www.media4citizen.com

गोविंदानंद आश्रम में हुई : मां के चौथे स्वरूप मां कुष्मांड़ा की पूजा

गोविंदानंद आश्रम में हर रोज सैंकड़ों की संख्या में आईं कन्याएं, श्रद्धालु कर रहे कन्याओं की पूजा अर्चना, आश्रम हर जरूरतमंद कन्या का रखता है विशेष ध्यान।

मां के चौथे स्वरूप मां कुष्मांड़ा की पूजा
मां के चौथे स्वरूप मां कुष्मांड़ा की पूजा

गोविंदानंद आश्रम में महंत बंसी पुरी जी महाराज व महंत सर्वेश्वरी गिरि की अध्यक्षता में चल रहे पाठात्मक सहस्त्र चंडी महायज्ञ में भाग लेकर सैकड़ों श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना की। महायज्ञ के चौथे दिन नगर के कई गणमान्य लोगों द्वारा मां दुर्गा के चौथे स्वरूप मां कुष्मांड़ा की पूजा की गई। इससे पूर्व यज्ञाचार्य डा. अभिषेक कुश की अगुवाई में विद्वान ब्राह्मणों द्वारा प्रात: पूरे विधि-विधान से भगवान गणेश सहित नव ग्रहों की पूजा अर्चना की गई। श्री पृथ्वेश्वर महादेव महिला संकीर्तन मंडल द्वारा अपने भजनों के माध्यम से महागाई का गुणगान किया गया। अपने संदेश में महंत बंशी पुरी जी महाराज ने कहा कि समस्त मानव जाति के कल्याण के लिए इस सत चंडी महायज्ञ का अनुष्ठान किया जा रहा है। नवरात्रों में मां दुर्गा की श्रद्धा भाव से की गई पूजा, साधना का अत्यंत आध्यात्मिक महत्व है। इस अवसर पर आयोजकों की ओर से कार्यक्रम में विशेष रूप से पहुंचे समाजसेवी विशाल चावला, महंत जगन्नाथ पुरी, अधिवक्ता मिथुन अत्री, माता बाला सुंदरी कार्यकारिणी कमेटी सदस्यों सहित गण्यमान्य जनों को सम्मानित किया गया। श्री गोविंदानंद संचालन समिति के प्रधान बारू राम बंसल ने बताया कि 30 मार्च को पूर्णाहूति, कन्या पूजन व भंडारे के साथ कार्यक्रम का समापन होगा। इस मौके पर विनोद बंसल, राजेश गोयल, तरसेम गर्ग, सतीश धवन, आदित्य बहल, धर्मवीर अत्री सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित थे।

फोटो - गोविंदानंद आश्रम में गण्यमान्य जनों को सम्मानित करते महंत बंसी पुरी जी महाराज।


Published: 26-03-2023

Media4Citizen Logo     www.media4citizen.com
खबर आज भी, कल भी - आपका अपना न्यूज़ पोर्टल