Media4Citizen Logo
खबर आज भी, कल भी - आपका अपना न्यूज़ पोर्टल
www.media4citizen.com

राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण : महिलाओं के अधिकार और कानून के बारे में जानकारी

राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं राष्ट्रीय महिला आयोग द्वारा ऋषिकेश नगर निगम सभागार में महिलाओं के अधिकार और कानून के बारे में जानकारी देने हेतु विधिक सेवा शिविर का किया गया आयोजन, शिविर में पहुंची महिलाओं को उनके हक और कानून के बारे में शिविर में पहुंचे माननीयों ने दी जानकारी.

महिलाओं के अधिकार और कानून के बारे में जानकारी
महिलाओं के अधिकार और कानून के बारे में जानकारी

ऋषिकेश नगर निगम सभागार मैं आज राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं राष्ट्रीय महिला आयोग के तत्वधान में महिलाओं के अधिकार और कानून के बारे में जानकारियां देने हेतु, विधिक सेवा शिविर का आयोजन किया गया. इस शिविर में ऋषिकेश व आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से सैकड़ों महिलाएं पहुंची, जहां सीनियर सिविल जज हर्ष यादव, सुश्री उर्वशी रावत,न्यायिक मजिस्ट्रेट ,श्रेया गुप्ता अपर सिविल जज ,श्रीमती अमृता शर्मा तहसीलदार, के द्वारा शिविर में आए सभी महिलाओं को उनके हक और कानून के बारे में जानकारी दी गई.

सीनियर सिविल जज हर्ष यादव द्वारा महिलाओं के पास जा जाकर उनकी समस्याओं को सुना और उनको कानूनी सलाह दी गई. सीनियर सिविल जज हर्ष यादव द्वारा बताया गया कि, इस शिविर के माध्यम से महिलाओं को उनके हक, उनके पर होने वाले यौन शोषण में कानूनी मदद और उनको सरकार द्वारा दिए जा रहे कानूनी अधिकारों के बारे में जानकारी दी गई है. शिविर में कई महिलाओं ने अपनी समस्याएं सीनियर सिविल जज हर्ष यादव को बताई. मौके पर ही उन सभी समस्याओं का निवारण किया गया.


Published: 04-09-2022

Media4Citizen Logo     www.media4citizen.com
खबर आज भी, कल भी - आपका अपना न्यूज़ पोर्टल