Media4Citizen Logo
खबर आज भी, कल भी - आपका अपना न्यूज़ पोर्टल
www.media4citizen.com

उत्तराखंड भाजपा : अध्यक्ष ने अपनी टीम बनाई

उत्तराखण्ड भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने अपनी टीम घोषित कर दी है. प्रदेश अध्यक्ष द्वारा जारी सूची में 8 प्रदेश उपाध्यक्ष, 3 प्रदेश महामंत्री, 1 कोषाध्यक्ष और 1 सहकोषाध्यक्ष के नाम शामिल हैं.

अध्यक्ष ने अपनी टीम बनाई
अध्यक्ष ने अपनी टीम बनाई

उत्तराखण्ड भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने अपनी टीम घोषित कर दी है. प्रदेश अध्यक्ष द्वारा जारी सूची में 8 प्रदेश उपाध्यक्ष, 3 प्रदेश महामंत्री, 1 कोषाध्यक्ष और 1 सहकोषाध्यक्ष के नाम शामिल हैं. बलवंत भौर्याल, कैलाश शर्मा, कुलदीप कुमार, डॉ कल्पना सैनी, श्रीमती नीरू देवी, मुकेश कोली, शैलेन्द्र बिष्ट, देशराज कर्णवाल को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है. शशांक रावत को भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है.

साकेत अग्रवाल को प्रदेश सह कोषाध्यक्ष बनाया गया है. आशा नौटियाल को भाजपा महिला मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है. जोगेंद्र पुंडीर को भाजपा किसान मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है. राकेश गिरी को भाजपा ओबीसी मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है. समीर आर्य को भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष, इंतजार हुसैन को भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष, पुनीत मित्तल को प्रदेश कोषाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दी गयी है. खिलेंद्र चौधरी, राजेंद्र बिष्ट और आदित्य कोठारी को प्रदेश महामंत्री बनाया गया है.


Published: 24-08-2022

Media4Citizen Logo     www.media4citizen.com
खबर आज भी, कल भी - आपका अपना न्यूज़ पोर्टल