Media4Citizen Logo
खबर आज भी, कल भी - आपका अपना न्यूज़ पोर्टल
www.media4citizen.com

डॉ. संजीव कुमारी को दिया जाएगा : सेवाश्री सम्मान

पर्यावरण एवं योग और समाज में फैली कुरीतियों के खिलाफ जागरूकता फ़ैलाने में डॉ. संजीव कुमारी का अहम् योगदान.

सेवाश्री सम्मान
सेवाश्री सम्मान

उन्नत भारत संगठन एवं माता मन्तारी देवी चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा इस वर्ष देश में योग एवं पर्यावरण का प्रचार प्रसार करने वाली डॉ. संजीव कुमारी को सेवाश्री अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा. डॉ. संजीव कुमारी के इस पुरस्कार की घोषणा आज कुरुक्षेत्र में हरियाणा प्रभारी वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक द्वारा की गयी. बता दें की हरियाणा की डॉ. संजीव कुमारी एक लेखक है, उनकी पर्यावरणीय सतसई ‘झड़ते पत्ते‘ , ‘विष्णु अवतारः श्री देवनारायण‘ व ‘श्री देवनारायण फड़ कथा‘ पुस्तक इंडिया बुक आफ रिर्कोडस में दर्ज है.

इसके साथ ही वे पतंजलि योगपीठ समालखा की महिला प्रभारी भी हैं. इसके अलावा वे योग में सराहनीय कार्य के लिए स्वतंत्रता दिवस 2018 पर आयुष विभाग हरियाणा व तहसील प्रशासन समालखा द्वारा सम्मानित भी हैं. संस्था की राष्ट्रीय अध्यक्षा सुषमा नाथ ने बताया की उन्नत भारत सेवाश्री अवार्ड एक सम्मान प्रतीक है जो देश एवं जनकल्याण हेतु समर्पित 25 लोगों को हर वर्ष दिया जाता है. यह सम्मान देशभक्तों के लिए प्रेरणा स्त्रोत भी है. इस वर्ष भी प्रशासन, राजनीति, समाजसेवा, पर्यावरण आदि क्षेत्रों में कार्य करने वाले लोगों को अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा.

मालुम हो की उन्नत भारत सेवाश्री अवार्ड उन्नत भारत संगठन और माता मानतारी देवी चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा संचालित किया जाता रहा है जिसकी नींव उन्नत भारत संगठन के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष स्व० भारत प्रेम जी द्वारा 1995 में रखी गयी थी. संस्था के संरक्षक चेयरमैन पद्मश्री विजय चोपड़ा जी के सानिध्य में यह कार्यक्रम किया जा रहा हैं, जिसकी अध्यक्षता संस्था के युवा अध्यक्ष और स्व० भारत प्रेम जी के सुपुत्र अखिल प्रेम नाथ करेंगे.


Published: 17-08-2022

Media4Citizen Logo     www.media4citizen.com
खबर आज भी, कल भी - आपका अपना न्यूज़ पोर्टल