सुबोध उनियाल ने निकाली बाइक रैली
ऋषिकेश में आज देर शाम आजादी के अमृत महोत्सव के तहत नरेंद्र नगर विधानसभा के भाजपा कार्यकर्ताओं ने उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल के नेतृत्व में बाइक से तिरंगा यात्रा निकाली.
कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा में नरेंद्रनगर विधानसभा के भाजपा कार्यकर्ता ढालवाला बाईपास मार्ग पर स्थित कार्यालय पर एकत्रित हुए.
तिरंगा यात्रा में बाइकों की रैली कैलाश गेट, शीशम झाड़ी, खराश्रोता, मुनी की रेती होते हुए वापस कार्यालय पर पहुंची. तिरंगा यात्रा में भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारों से लोगों में देशभक्ति का माहौल बन गया था जिसके चलते नरेंद्र नगर विधानसभा में 30,000 राष्ट्रीय ध्वज लगाने का लक्ष्य किया गया है. तिरंगा यात्रा कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष मुनी की रेती रोशन रतूड़ी, गोपाल चौहान, भगवती काला, दीपक थलवाल सहित अधिक संख्या में भाजपा के कार्यकर्ता मौजूद रहे.