Media4Citizen Logo
खबर आज भी, कल भी - आपका अपना न्यूज़ पोर्टल
www.media4citizen.com

आज़ादी का अमृत महोत्सव : महापुरुषों का स्मृति कार्यक्रम

भारत की आज़ादी के 75वें वर्ष में पूरा देश आज़ादी का अमृत महोत्सव मना रहा है. इसी क्रम में विद्या भारती, एकल अभियान, इतिहास संकलन समिति अवध, पूर्व सैनिक सेवा परिषद एवं विश्व संवाद केन्द्र अवध के संयुक्त अभियान में 2 दिसम्बर 2021 से प्रत्येक गुरुवार को अपराह्न 3:00 बजे से राष्ट्रहित में सर्वस्व समर्पित करने वाले महापुरुषों का स्मृति कार्यक्रम 15 अगस्त 2022 तक निरंतर संचालित किया जा रहा है जिसका दूसरा अंक 09 दिसम्बर 2021 को प्रसारित होगा.

महापुरुषों का स्मृति कार्यक्रम
महापुरुषों का स्मृति कार्यक्रम

भारत की आज़ादी के 75वें वर्ष में पूरा देश 'आज़ादी का अमृत महोत्सव मना रहा है. इसी क्रम में विद्या भारती, एकल अभियान, इतिहास संकलन समिति अवध, पूर्व सैनिक सेवा परिषद एवं विश्व संवाद केन्द्र अवध के संयुक्त अभियान में 2 दिसम्बर 2021 से प्रत्येक गुरुवार को अपराह्न 3:00 बजे से राष्ट्रहित में सर्वस्व समर्पित करने वाले महापुरुषों का स्मृति कार्यक्रम 15 अगस्त 2022 तक निरंतर संचालित किया जा रहा है जिसका दूसरा अंक 09 दिसम्बर 2021 को प्रसारित होगा. उक्त समस्त कार्यक्रम विद्या भारती पूर्वी उत्तर प्रदेश के मुख्यालय सरस्वती कुंज, निराला नगर, लखनऊ के प्रो. राजेन्द्र सिंह (रज्जू भैया) उच्च तकनीकी (डिजिटल) सूचना संवाद केन्द्र से प्रसारित किए जाएंगे. उक्त कार्यक्रम में लगभग 50 अतिथि जिसमें भारतीय सेनाओं के परमवीर चक्र, अशोक चक्र, शौर्य चक्र, सेना मेडल आदि से सम्मानित महानुभाव, प्रशासनिक सेवाओं के अधिकारी गण, शिक्षाविद्, चिकित्सा जगत के मूर्धन्य लोगों के साथ साथ हायर सेकन्डरी शिक्षा की छात्राएं एवं छात्र भी सम्मलित होंगे. कृपया कार्यक्रम में ऑनलाइन सहभागिता अवश्य करें.
लिंक:
►Youtube :- https://youtu.be/p1o2TnGvNzU
►Youtube :- https://youtu.be/GYJf1oSIZOc
►Facebook :- https://www.facebook.com/rajjubhaiyasamwaadkendra
►Instagram :- https://www.instagram.com/rajjubhaiyasamwaadkendra
►Twitter :- https://twitter.com/RajjuBhaiaKendr
धन्यवाद् ।


Published: 09-12-2021

Media4Citizen Logo     www.media4citizen.com
खबर आज भी, कल भी - आपका अपना न्यूज़ पोर्टल