Media4Citizen Logo
खबर आज भी, कल भी - आपका अपना न्यूज़ पोर्टल
www.media4citizen.com

Hiroshima Day 2021 : हिरोशिमा में परमाणु हमले के 76 वर्ष

यह दिन दुनिया को याद दिलाता है कि सभी युद्ध भयंकर होते हैं और परमाणु युद्ध इससे भी ज्यादा खतरनाक साबित हो सकते हैं |

 हिरोशिमा में परमाणु हमले के 76 वर्ष
हिरोशिमा में परमाणु हमले के 76 वर्ष

दुनिया भर में हर साल 6 अगस्त को हिरोशिमा दिवस के रूप में मनाया जाता है | यह दिन द्वितीय विश्वयुद्ध में हिरोशिमा पर एक विनाशकारी परमाणु बम हमले की वर्षगांठ का प्रतीक है | हिरोशिमा परमाणु बम हमले का शिकार होने वाला पहला शहर था |
1945 में संयुक्त राज्य अमेरिका ने हिरोशिमा शहर' में अपना पहला परमाणु बम गिराया था | इस हमले ने बड़े पैमाने पर विनाश किया और हिरोशिमा की लगभग 39 % आबादी को मौत की नींद सुला दिया था |
'The Manhattan project' के तहत अमेरिका ने दो परमाणु बम बनाये थे | 6 अगस्त 1945 को हिरोशिमा शहर में 'The little boy' नाम का पहला गया था | दूसरा जिसे 'The fat man' कहा जाता है 9 अगस्त को नागासाकी में गिराया गया |
जापान में शांति की राजनीति बढ़ावा देने के लिए हिरोशिमा दिवस मनाया जाता है | इस दिन लोग हिरोशिमा ''शांति स्मारक संग्रहालय'' भी जाते हैं ; जो द्वितीय विश्वयुद्ध में हिरोशिमा पर परमाणु बमबारी का आधिकारिक दस्तावेज है |
यह दिन यादों के दिवस के रूप में भी जाना जाता है और इस दिन कई देशों में युद्ध-विरोधी और परमाणु-विरोधी प्रदर्शन और जुलूसों का आयोजन किया जाता है | यह दिन दुनिया को याद दिलाता है कि सभी युद्ध भयंकर होते हैं और परमाणु युद्ध इससे भी ज्यादा खतरनाक साबित हो सकते हैं |
यह दिवस ये भी याद दिलाता है की 21वीं सदी में भू-राजनीति सिद्धांतो का मार्गनिर्देशन करते समय सभी देशों को कूटनीतिक साधनों को ही एकमात्र विकल्प बनाना चाहिए |


Published: 06-08-2021

Media4Citizen Logo     www.media4citizen.com
खबर आज भी, कल भी - आपका अपना न्यूज़ पोर्टल