Media4Citizen Logo
खबर आज भी, कल भी - आपका अपना न्यूज़ पोर्टल
www.media4citizen.com

सम्मान : डा. जय भगवान गोयल को किया गया सम्मानित।

हिन्दी साहित्य के क्षेत्र में अतुलनीय योगदान देने के फलस्वरूप भारत सरकार द्वारा कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से सेवानिवृत्त प्रोफैसर डा. जय भगवान गोयल को पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।

 डा. जय भगवान गोयल को किया गया सम्मानित।
डा. जय भगवान गोयल को किया गया सम्मानित।

कुरुक्षेत्र, 7 फरवरी :- हिन्दी साहित्य के क्षेत्र में अतुलनीय योगदान देने के फलस्वरूप भारत सरकार द्वारा कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से सेवानिवृत्त प्रोफैसर डा. जय भगवान गोयल को पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। इसी उपलक्ष्य में रविवार को श्री वैश्य अग्रवाल पंचायत (पंजी॰) थानेसर के प्रधान चन्द्रभान गुप्ता एवं अन्य पदाधिकारियों ने डा. गोयल को उनके आवास पर महाराजा अग्रसेन का प्रतिरुप देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर संस्था के उपाध्यक्ष गोपाल दास गोयल, महासचिव भूषण पाल मंगल, कोषाध्यक्ष राम कुमार गोयल, प्रबंधक जंग बहादुर सिंगला एवं विकास बंसल मौजूद रहे। प्रधान चन्द्रभान गुप्ता ने डा. गोयल को पुरस्कार मिलने की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि डा. गोयल ने अग्रवाल समाज का गौरव बढ़ाया है और आने वाली पीढ़ी को साहित्य के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए एक आदर्श प्रस्तुत किया है।


श्री वैश्य अग्रवाल पंचायत के पदाधिकारी पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित डा. जय भगवान गोयल को उनके आवास पर महाराजा अग्रसेन की प्रतिमा से सम्मानित करते हुए।

हरियाणा संपादक - वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।


Published: 07-02-2021

Media4Citizen Logo     www.media4citizen.com
खबर आज भी, कल भी - आपका अपना न्यूज़ पोर्टल