Media4Citizen Logo
खबर आज भी, कल भी - आपका अपना न्यूज़ पोर्टल
www.media4citizen.com

सतयुग दर्शन संगीत कला केंद्र : डांडिया कार्निवल

सतयुग दर्शन संगीत कला केंद्र में डांडिया कार्निवल का किया आयोजन

डांडिया कार्निवल
डांडिया कार्निवल

नवरात्रों के उपलक्ष्य में अमीन रोड स्थित सतयुग दर्शन संगीत कला केंद्र में गत रात्रि डांडिया कार्निवल का आयोजन किया गया। डांडिया कार्निवल में आई महिलाएं नवरात्र की खुशी में डांडिया नृत्य कर मां की भक्ति में सराबोर हो गई। महिलाओं ने डांडिया नृत्य कर खूब धमाल किया। महिलाओं ने जमकर नृत्य किया।

महिलाओं ने बड़ी संख्या में कार्यक्रम में भाग लेकर कार्यक्रम को यादगार बना दिया। डांडिया में भाग लेने के लिए शहर के कौने-कौने से महिलाएं पहुंची। सभी संगीत की धुन पर ताल मिलाकर डांडिया नृत्य करती रहीं।

इस दौरान डांडिया के अलावा अन्य डांस किए गए। महिलाओं एवं बच्चों के लिए प्रतियोगिता भी करवाई गई। महिला प्रतियोगिता में आस्था एवं रचना ने इनाम जीता। कला केंद्र की कत्थक अध्यापिका डॉ. पूजा चौधरी ने महिलाओं को डांडिया के स्टेप्स सिखाए। कार्यक्रम सराहनीय एवं उत्साहवर्धक रहा। केंद्र अध्यक्षा अनु ललित ने बताया कि सतयुग दर्शन संगीत कला केंद्र गत कई वर्षों से कुरुक्षेत्र में संगीत की शिक्षा में कार्यरत है। यहां संगीत की तीनों विधाओं गायन, वादन एवं नृत्य की शिक्षा बहुत ही उचित दाम में दी जाती है। केंद्र समय-समय पर इस तरह के कार्यक्रमों का आयोजन करता रहता है। कहा कि भारतीय संस्कृति व लोक परंपराओं को जीवंत रखने की आवश्यकता है। ऐसे आयोजनों से जहां हमारी संस्कृति व लोक परंपराओं को मजबूती मिलती है वहीं महिलाओं में उत्साह का संचार होता है। इस मौके पर केंद्र अध्यक्षा अनु ललित सहित केंद्र मेंबर भावना, अंजू, अंकिता, कांता मुंजाल, कृष्णा देवी, जयदेवी एवं अनिल उपस्थित रहे।

डांडिया नृत्य करती महिलाएं।

प्रतियोगिता की विजेता महिलाओं को सम्मानित करते आयोजक।

 

- वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक/ कुरूक्षेत्र 


Published: 10-10-2024

Media4Citizen Logo     www.media4citizen.com
खबर आज भी, कल भी - आपका अपना न्यूज़ पोर्टल