Media4Citizen Logo
खबर आज भी, कल भी - आपका अपना न्यूज़ पोर्टल
www.media4citizen.com

प्रेरणा वृद्धाश्रम के चतुर्थ खंड का शिलान्यास करने पहुंची : न्यायाधीश मंजरी नेहरू कौल

पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय न्यायाधीश मंजरी नेहरू कौल शनिवार को  प्रेरणा वृद्धाश्रम के चतुर्थ खंड का शिलान्यास करने के लिए पहुंची। प्रेरणा वृद्धाश्रम के चतुर्थ खंड में हरियाणवी संस्कृति के भव्य संग्रहालय का निर्माण किया जाना है। 

 न्यायाधीश मंजरी नेहरू कौल
न्यायाधीश मंजरी नेहरू कौल

न्यायाधीश मंजरी नेहरू कौल के प्रेरणा वृद्धाश्रम में पहुंचने पर प्रेरणा के संस्थापक एवं संचालक डा. जय भगवान सिंगला एवं अध्यक्षा रेणु खुंगर सहित प्रेरणा के सदस्यों व नगर के गणमान्य नागरिकों ने स्वागत किया। न्यायाधीश मंजरी नेहरू कौल ने सर्वप्रथम वृद्धाश्रम परिसर में बने शहीदी स्मारक पर देश के लिए शहीद होने वाले सैनिकों को श्रद्धा पुष्प अर्पित किए व मंदिर में पूजा अर्चना की।

इसी के साथ विधिवत मंत्रोच्चारण के साथ  प्रेरणा वृद्धाश्रम के चतुर्थ खंड का शिलान्यास किया। इस मौके पर वृद्धाश्रम के सभी बुजुर्ग न्यायाधीश मंजरी नेहरू कौल से उत्साह के साथ मिले व उनका स्वागत किया। न्यायाधीश मंजरी नेहरू कौल ने बुजुर्गों से मिलते हुए उन का हालचाल जाना। बुजुर्गों से कहा कि कोई परेशानी हो तो बताएं। उन्होंने इसी अवसर पर वृद्धाश्रम में पौधारोपण भी किया। कार्यक्रमों के शुभारंभ अवसर पर भजन भी हुए। 

न्यायाधीश मंजरी नेहरू कौल ने सम्बोधित करते हुए प्रेरणा संस्था एवं प्रेरणा वृद्धाश्रम के कार्यों की सराहना की। समाज के बहुत महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं। बुजुर्गों की सेवा के साथ अनाथ बच्चियों के लिए भी कार्य कर रहे हैं। आज चतुर्थ खंड का शिलान्यास हुआ है। उन्होंने कहा कि भारतीय एवं हरियाणवी संस्कृति की ऐसी ऐसी चीजों को एकत्रित किया है जो वास्तव में एक रत्न हैं। डा. सिंगला ने संग्रहालय में ऐसी चीजों को भी एकत्रित किया है जो हम भूल रहे हैं। बहुत सी ऐसी चीजों जो हमने प्राचीन काल एवं संस्कृति की सुनी हैं लेकिन देखी नहीं हैं।

इन चीजों को देख कर युवा पीढ़ी तथा आने वाली जेनरेशन को भी प्रेरणा मिलेगी। डा. सिंगला द्वारा अस्थायी संग्रहालय में रखी चीजों में ऐसी कारीगरी एवं कला देखने को मिलती है जो वास्तव में प्रेरणादायक है। उन लोगों की भी सराहना है जिन्होंने बहुत ही अमूल्य चीजें प्रेरणा को भेंट की हैं। डा. जय भगवान सिंगला ने पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय न्यायाधीश मंजरी नेहरू कौल के प्रेरणा वृद्धाश्रम में आने एवं कार्यक्रम में शामिल होने को प्रेरणा संस्था के इतिहास के लिए स्वर्णिम अवसर बताया।

जो प्रेरणा परिवार की एक सदस्य ही हैं। न्यायाधीश मंजरी नेहरू कौल प्रेरणा वृद्धाश्रम के बुजुर्गों से भी मिली। इस मौके पर उन्होंने सभी बुजुर्गों का हालचाल भी पूछा। उन्होंने प्रेरणा के कार्यों एवं बुजुर्गों की सेवा की भी सराहना की। प्रेरणा में बुजुर्गों की सुरक्षा के साथ सम्मान भी है। 

प्रेरणा की अध्यक्षा रेणु खुंगर ने बताया कि हरियाणा उच्च न्यायालय न्यायाधीश मंजरी नेहरू कौल ने प्रेरणा वृद्धाश्रम के जिस चतुर्थ खंड का शिलान्यास किया गया है उसमें हरियाणवी संस्कृति के विशाल संग्रहालय का निर्माण होगा। इस संग्रहालय में सैंकड़ों वर्ष पुरानी चीजों का रखा जाएगा। इस संग्रहालय में प्राचीन काल की चक्कियों, कपड़ों से लेकर मसालों तक बहुत कुछ देखने को मिलेगा। 

अंतर्राष्ट्रीय कलाकार एवं हरियाणवी संस्कृति के प्रमुख जानकर बृज शर्मा ने कहा कि प्रेरणा वृद्धाश्रम आयोजित हुआ है जो अपने आप में बहुत विशेष है क्योंकि है प्राचीन संस्कृति एवं भविष्य के लिए भी अपने आप में एक आधारशिला है। प्रेरणा में समाज के उज्जवल भविष्य के लिए भी एक महत्वपूर्ण कदम है। 

इस अवसर पर शिल्पा सिंगला, मीनू सिंगला, अन्नपूर्णा शर्मा, मधु मल्होत्रा, अनीता रामपाल.  डा.  ममता सूद, राधा अग्रवाल, सुमन सांगवान, चांद दत्ता, कविता रोहिल्ला, सुमन बतरा, राज कुमार गोयल, राजेश सिंगला, महिपाल शर्मा, केशव मेहता, हरिकेश पपोसा, रामलाल सिंगला एडवोकेट, के. के. कौशिक, सार्थक सिंगला, बलदेव बजाज, विश्वजीत सांगवान, के. के. सिंह प्रोफेसर संगीता सिंह, बी. वास्तव, डा. बाबुराम, आर. एस. मलिक, बी. बी. बंसल, नंदकिशोर कालड़ा, जसबीर गुंबर इत्यादि मौजूद रहे। 


Published: 30-09-2023

Media4Citizen Logo     www.media4citizen.com
खबर आज भी, कल भी - आपका अपना न्यूज़ पोर्टल