Media4Citizen Logo
खबर आज भी, कल भी - आपका अपना न्यूज़ पोर्टल
www.media4citizen.com

जर्नलिज्म से जो पाया : उसे लौटा रहा हूँ

अमृता एंड विक्टर कहानी है देश की नामचीन कलाकार अमृता शेरगिल और उनके सगे मौसेरे भाई विक्टर के इश्क, विवाह और अंतरसंबंधों की। इतनी खोजबीन एक पत्रकार ही कर सकता है क्योंकि इसके लिये खासे होमवर्क और रिसर्चवर्क की दरकार थी। लेखक को ऐसे चुनौतीपूर्ण काम के लिये अश्विनी को उकसाया भी अपने जमाने के मशहूर पत्रकार और इलस्ट्रेटेड वीकली के एडिटर खुशवंत सिंह ने।

उसे लौटा रहा हूँ
उसे लौटा रहा हूँ

जर्नलिस्ट के पेशे में जो कुछ पाया उसे ही लौटा रहा हूं मैं। ये कहना है लखनऊ की जमीन से खाद पानी पाकर पले बढ़े पत्रकार अश्विनी भटनागर का जो आज अंग्रेजी के लेखकों की दुनिया का स्थापित नाम बन चुका है। अवसर था उनकी ताजा किताब अमृता एंड विक्टर के विमोचन का।

कनफेडरेशन ऑफ़ इंडियन इंडस्ट्रीज (सीआईआई) के विभूति खंड, गोमतीनगर स्थित सभागार में मेहमान ए खुसूसी थे राज्यसभा सदस्य और होम अफेयर्स की संसदीय समिति के चेयरमैन ब्रजलाल जो अपने जमाने के न केवल दबंग आई पी एस अफसर रहे बल्कि खुद भी इंडियन मुजाहिदीन, डेढ़ बिसवां जमीन उपन्यास लिख कर देश के लेखकों की आकाशगंगा में अपनी जगह बना चुके हैं। अश्विनी भटनागर और उनकी ताजा कृति की परतों को वार्तालाप से बखूबी उजागर किया वास्तुविद और एकेटीयू की प्रिंसिपल वंदना सहगल ने।

अमृता एंड विक्टर कहानी है देश की नामचीन कलाकार अमृता शेरगिल और उनके सगे मौसेरे भाई विक्टर के इश्क, विवाह और अंतरसंबंधों की। इतनी खोजबीन एक पत्रकार ही कर सकता है क्योंकि इसके लिये खासे होमवर्क और रिसर्चवर्क की दरकार थी। लेखक को ऐसे चुनौतीपूर्ण काम के लिये अश्विनी को उकसाया भी अपने जमाने के मशहूर पत्रकार और इलस्ट्रेटेड वीकली के एडिटर खुशवंत सिंह ने।

वंदना जी से दिलचस्प वार्तालाप के दौरान अश्विनी ने राज खोला कि एक चंडीगढ़ में एक किताब के विमोचन के मौके पर खुशवंत सिंह के सामने जब अमृता के नाम का जिक्र आया तो उन्होंने कहा मै अमृता को तो जानता हूं और उससे चंडीगढ़, लाहौर में मिलता रहा हूं पर उसकी आर्ट के बारे में कुछ नहीं जानता। अश्विनी लखनऊ विश्वविद्यालय के समय से ही कला प्रेमी रहे थे सो बात लग गयी। खुशवंत सिंह से गरमागरम बहस भी हुई और खुशवंत जी जाते जाते कह गये अगर वो इतनी बड़ी कलाकार है तो उसके बारे में कभी लिखना। और अश्विनी ने लिख भी डाला और यह माना कि मैं व्यक्तिगत रूप से महिला की हर तरह की आजादी का पक्षधर हूं। अमृता एंड विक्टर में अमृता और उसके हंगेरियन कजिन के प्रेम संबंधों को कैसे बुना है ये किताब पढने के बाद ही पता चलेगा पर आज की तारीख में अश्विनी भटनागर १८ किताब रचने वाले स्थापित लेखक के रूप में अंग्रेजी साहित्य की दुनिया में दर्ज हो चुके हैं|

इस अवसर पर राजधानी के पत्रकारों और साहित्यकारों अनूप श्रीवास्तव, गोपाल मिश्र, रतनमणि लाल, रवि भट्ट, सुनीता ऐरन, नवीन जोशी, मुकुल मिश्र, वर्षा मिश्र, शरत प्रधान, राजीव शुक्ला, गोविंत पन्त राजू सहित सीआईआई के पदाधिकारी मनोज गुप्ता और यूनिवर्सल बुकसेलर के मालिक गौरव प्रकाश ने सेरेमनी में चार चांद लगा दिये।


Published: 20-05-2023

Media4Citizen Logo     www.media4citizen.com
खबर आज भी, कल भी - आपका अपना न्यूज़ पोर्टल