Media4Citizen Logo
खबर आज भी, कल भी - आपका अपना न्यूज़ पोर्टल
www.media4citizen.com

पत्रकारिता के जन्मदाता : देवऋषी नारद जयंती पर महामंडलेश्वर विद्या गिरि महाराज ने दी पत्रकार बंधुओं को बधाई।

देवर्षि नारद मुनि की,आप पर कृपा बनी रहे,नारायण-नारायण का जाप, आपके मन में सदा चलता रहे। नारद जयंती की आप सभी को हार्दिक बधाई शुभकामनाएं : महामंडलेश्वर विद्या गिरि जी महाराज

देवऋषी नारद जयंती पर महामंडलेश्वर विद्या गिरि महाराज ने दी पत्रकार बंधुओं को बधाई।
देवऋषी नारद जयंती पर महामंडलेश्वर विद्या गिरि महाराज ने दी पत्रकार बंधुओं को बधाई।

संत महामंडल की अध्यक्षा महामंडलेश्वर 1008 स्वामी विद्या गिरि जी महाराज ने आज पत्रकारिता के जन्मदाता देवऋषि नारद जयंती के पावन पर्व पर पत्रकारों को बधाई शुभकामनाएं देते हुए बताया कि हिंदू धार्मिक ग्रंथों के अनुसार देवऋषि नारद की जयंती भारत ही नहीं बल्कि विश्व के अलग अलग देशों में रहने वाले हिंदू धर्म के लोग मानते है। नारद जयंती आज 6 मई को शनिवार को मनाई गई। धार्मिक कथाओं के अनुसार देवऋषि नारद भगवान ब्रह्मा के मानस पुत्र है और विष्णु भगवान के सबसे बड़े भक्तों में उनकी गिनती होती हैं।
देवऋषि नारद तीनो लोको के सबसे बड़े पत्रकार माने जाते हैं जो सूचनाओं का आदान प्रदान यहां से वहां करते हैं, इनकी पूजा करने से व्यक्ति को ज्ञान की प्राप्ति होती है।

महामंडलेश्वर विद्या गिरि जी महाराज ने बताया कि इस दिन भगवान विष्णु के अवतार भगवान श्रीकृष्ण के मंदिर में बांसुरी चढ़ाने का बहुत अधिक महत्व है। मान्यता है कि इस उपाय को करने से साधक की बुद्धि, विवेक और सौभाग्य में वृद्धि होती है।
ब्राह्मणों को प्रसाद के साथ भोजन प्रदान करके ब्राह्मण सेवा एक महत्वपूर्ण और शुभ अनुष्ठान है।


Published: 06-05-2023

Media4Citizen Logo     www.media4citizen.com
खबर आज भी, कल भी - आपका अपना न्यूज़ पोर्टल