Media4Citizen Logo
खबर आज भी, कल भी - आपका अपना न्यूज़ पोर्टल
www.media4citizen.com

राहुल गांधी लड़ रहे सत्य की लड़ाई : पूरा देश है उनके साथ

पूर्व मंत्री बोले, प्रजातंत्र को बचाने के लिए कांग्रेसी हर कुर्बानी देने को हैं तैयार, गांधी जी को नमन कर गांधी पार्क में कांग्रेसियों ने किया सत्याग्रह।

पूरा देश है उनके साथ
पूरा देश है उनके साथ

हरियाणा के पूर्व मंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेसी नेता अशोक अरोड़ा ने कहा है कि राहुल गांधी सत्य की लड़ाई लड़ रहे हैं, पूरा देश उनके साथ है। भाजपा सरकार देश से प्रजातंत्र को खत्म करना चाहती है, प्रजातंत्र को बचाने के लिए कांग्रेस कार्यकर्ता हर कुर्बानी देने को तैयार हैं। वे रेलवे रोड़ स्थित गांधी पार्क में गांधी जी को नमन करने के बाद संबोधित कर रहे थे। इस दौरान राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता रद्द करने पर कांग्रेसजनों ने सत्याग्रह किया।

पूर्व मंत्री अशोक अरोड़ा ने कहा कि आज भाजपा सरकार बौखला गई है। जो कोई भी नेता इस सरकार के कारनामों को उजागर करने का प्रयास करता है उसके खिलाफ सरकार एजेंसियों का दुरुपयोग किया जाता है जोकि निंदनीय है। ऐसा ही 23 मार्च को देखा गया जब पूरा देश शहीदों की याद में शहीदी दिवस मना रहा था, उस वक्त शहीद परिवार के सदस्य को न्यायपालिका का सहारा लेकर सजा सुनवाकर, शहीदों को अपमानित करने का कार्य किया जा रहा था। शहीदों की बदौलत 15 अगस्त 1947 को देश आजाद हुआ। इसके बाद देश के लोगों को अनेकों अधिकार मिले और बोलने की आजादी मिली परंतु ये सरकार संविधान को अपने पैरों तले रौंदकर प्रजातंत्र को कमजोर करने का काम कर रही है। मोदी सरकार तानाशाह सरकार है, जो इनके खिलाफ आवाज उठाते हैं, ये उनके खिलाफ कभी ईडी व कभी सीबीआई का प्रयोग करते हैं व इंकम टैक्स कर रेड करवाते हैं। सरकार की अब सभी सीमाएं पार हो चुकी हैं और न्यायपालिका का इस्तेमाल करके राहुल गांधी को सजा सुनाई गई और फिर उनकी लोकसभा की सदस्यता रद्द कर दी गई। जबकि अपील का 30 दिन का समय था लेकिन अगले ही दिन उनकी सदस्यता को रद्द करवा दिया, यह दुर्भाग्य की बात है। इसी को लेकर कांग्रेसजन आज सत्याग्रह कर रहे हैं। महात्मा गांधी जी ने सत्य के मार्ग पर चलना सिखाया है और सत्य की जीत होती है। राहुल गांधी सत्य पर हैं और कांग्रेस हाईकमान का जो भी फैसला होगा कुरुक्षेत्र में कांग्रेसजन हाईकमान के हर फैसले को मानने को तैयार हैं। कांग्रेसजन अब प्रजातंत्र बचाने के लिए किसी भी आंदोलन व कुर्बानी देने को तैयार हैं।

कांग्रेस नेता अशोक अरोड़ा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नाटकबाज हैं और पार्टी के लोग उनके पदचिन्हों पर चलकर नाटक करते हैं। इन लोगों को देश के लोगों से कुछ लेना देना नही है। लोगों का ध्यान किा प्रकार से बांटा जाए, भारतीय जनता पार्टी हर बार यही करने का काम करती है। सत्ता में आने से पूर्व किसानों की आय दोगुनी करने की बात कही गई लेकिन किसान की आमदन दोगुनी करने की बजाए खर्च को दोगुना कर दिया है। डीएपी के दाम बढा दिए गए। इस सरकार में कोई सीजन ऐसा नही गया जब किसानों को यूरिया ब्लैक में न मिला हो। अंतरराष्ट्रीय मार्किट में कच्चे तेलों के दाम पहले से आधे हो जाने के बावजूद भी पैट्रोल व डीजल के दामों को लगातार बढाया जा रहा है जिस कारण महंगाई बढती ही जा रही है। इतना ही नही किसानों की जमीनों को चंद पूंजीपतियों को सांैपने के लिए तीन काले कानून बनाए गए। किसानों ने सालभर गर्मी, सर्दी, बरसात में संघर्ष किया और 700 किसानों ने अपना बलिदान दिया तब कहीं जाकर सरकार को अपना फैसला वापिस लेना पड़ा। युवाओं को रोजगार देने की बात कही लेकिन आज देश व प्रदेश में बेरोजगारी के ये हाल हैं कि प्रदेश के युवा रोजगार ने मिलने के कारण बारहवीं के बाद कॉलेज में दाखिला लेने की बजाए विदेशों की ओर अपना रूख कर रहे हैं। ऐसे में सरकार देशवासियों के ध्यान को बांटने का काम करती है, जोकि देशहित में नही है। इस मौके पर इंप्रुवमेंट ट्रस्ट के पूर्व चेयरमैन जलेश शर्मा, राजकुमार पिडांरसी, दीनानाथ अरोड़ा, जिप सदस्य सुरेश वाल्मिकी, जिप सदस्य प्रतिनिधि सुरेंद्र सैनी भिवानीखेड़ा, जगदीश राठी, पृथ्वी सिंह तुर्क, चन्द्रभान वाल्मिकी किरमच, बिमला सरोहा, पूर्व पार्षद अमित गर्ग शैंकी, नीलम बडौंदा, टेकचंद बारना, हिमांशु अरोड़ा, विकास रत्नडेरा, सुभाष पलवल, सतबीर शर्मा, कुलदीप हथीरा, शमशेर कश्यप, प्रेम हींगाखेड़ी, युवा जिलाध्यक्ष राजन बोड़ला, मोहन लाल भाँवरा व जीत सिंह शेर सहित सैंकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
फोटो - गांधी पार्क में गांधी जी को नमन करते पूर्व मंत्री अशोक अरोड़ा।


Published: 26-03-2023

Media4Citizen Logo     www.media4citizen.com
खबर आज भी, कल भी - आपका अपना न्यूज़ पोर्टल