Media4Citizen Logo
खबर आज भी, कल भी - आपका अपना न्यूज़ पोर्टल
www.media4citizen.com

परम्परागत कृषि विकास के लिए : उत्तर प्रदेश में 15.68 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति

नेशनल मिशन फॉर सस्टेनेबल एग्रीकल्चर के अंतर्गत परम्परागत कृषि विकास योजनान्तर्गत प्राविधानित धनराशि रू0 9954.36 लाख के सापेक्ष भारत सरकार से अवमुक्त केन्द्रांश की धनराशि रू०15.68 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गयी है।

उत्तर प्रदेश में 15.68 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति
उत्तर प्रदेश में 15.68 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति

उत्तर प्रदेश के कृषि मंत्री श्री सूर्य प्रताप शाही के कार्यालय से प्राप्त सूचना में बताया गया है कि वित्तीय वर्ष 2022-23 के नेशनल मिशन फॉर सस्टेनेबल एग्रीकल्चर के अंतर्गत परम्परागत कृषि विकास योजनान्तर्गत प्राविधानित धनराशि रू0 9954.36 लाख के सापेक्ष भारत सरकार से अवमुक्त केन्द्रांश की धनराशि रू०15.68 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गयी है। वित्तीय वर्ष-2022-23 के फसल कृषि कर्म, वनस्पति संरक्षण, विभिन्न परिस्थितिकीय संसाधनों द्वारा कीट / रोग नियंत्रण योजनार्न्तगत सब्सिडी के लिए प्राविधानित धनराशि रू0 1550.00 लाख के सापेक्ष धनराशि रू0 2.21 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गयी है।

मृदा एवं जल संरक्षण, अनुसूचित जातियों के लिए विशेष घटक योजना, केन्द्र प्रायोजित योजनाओं तथा नेशनल मिशन फॉर सस्टेनेबल एग्रीकल्चर के अर्न्तगत परम्परागत कृषि विकास योजना हेतु प्राविधानित धनराशि रू0 1106.04 लाख के सापेक्ष भारत सरकार के अवमुक्त केन्द्रांश रू0 1.74 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गयी है। वित्तीय वर्ष 2022-23 में कृषि विश्वविद्यालय कानपुर को जनपद इटावा में प्रौद्योगिकी महाविद्यालय की स्थापना हेतु वेतन मद में आवश्यक धनराशि रू0 1.69 करोड की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गयी है।


Published: 22-03-2023

Media4Citizen Logo     www.media4citizen.com
खबर आज भी, कल भी - आपका अपना न्यूज़ पोर्टल