Media4Citizen Logo
खबर आज भी, कल भी - आपका अपना न्यूज़ पोर्टल
www.media4citizen.com

केजरीवाल देश तोड़ने वाली शक्तियों के सामूहिक प्रतीक :  नंदकिशोर गर्ग

दिल्ली के त्रिनगर के पूर्व विधायक और भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य नंदकिशोर गर्ग ने आज आम आदमी पार्टी की जमकर बखिया उधेड़ी। उन्होंने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल देश तोड़ने वाली शक्तियों के सामूहिक प्रतीक हैं क्योंकि उनके ऊपर सीआईए का सक्रिय एजेंट होने और संयुक्त अरब अमीरात, सिंगापुर, हांगकांग से पैसे लेने का आरोप है।

 नंदकिशोर गर्ग
 नंदकिशोर गर्ग
दिल्ली के त्रिनगर के पूर्व विधायक और भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य नंदकिशोर गर्ग ने आज आम आदमी पार्टी की जमकर बखिया उधेड़ी। उन्होंने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल देश तोड़ने वाली शक्तियों के सामूहिक प्रतीक हैं क्योंकि उनके ऊपर सीआईए का सक्रिय एजेंट होने और संयुक्त अरब अमीरात, सिंगापुर, हांगकांग से पैसे लेने का आरोप है।
 
सुशील गुप्ता हमारे सहयोग बगैर दिल्ली की एक संस्था। क्या अपने वार्ड का चुनाव नहीं जितवा सकते। पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार है। उन्हें इस बात की चिंता नहीं है कि व्यास और सतलुज का पानी पाकिस्तान जा रहा है लेकिन हरियाणा के एसवाईएल को पानी देने के नाम पर उनकी भौहें तन जाती हैं। कुरुक्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी नवीन जिन्दल, नवीन भारत के निर्माण में अग्रणी भागीदार हैं और सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक रूप से उनके और उनके परिवार का लक्ष्य सिर्फ सेवा है। अपने कुरुक्षेत्र और अपने देश को आगे बढ़ते देखना चाहते हैं तो 25 मई को कमल के फूल के सामने का बटन दबाकर उन्हें भारी मतों से जिताएं और पूरे विश्व में भारत की गरिमा स्थापित करने के लिए नरेंद्र मोदी को फिर से प्रधानमंत्री बनाएं।
 
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को बयान बदलू बताते हुए उन्होंने कहा कि पहले तो वे कोरोना के टीके का विरोध कर रहे थे, लेकिन बाद में एक खास कंपनी के टीके के पैरोकार बन गए। इसी तरह शीला दीक्षित को, पूरी कैबिनेट को भ्रष्ट कहने वाले केजरीवाल कहते थे कि एक दिन का भी राज मिलेगा तो वे सोनिया गांधी को बंद कराएंगे, देश के सारे पैसे वसूल करेंगे, शीला महल में, मैं दो कमरों के फ्लैट में रहूंगा, ई-रिक्शा पर चलूंगा, वैगन-आर कार में चलूंगा, क्या-क्या नहीं बोला लेकिन आज तुलना कर लें।
 
उन्होंने कहा कि पूरा विश्व भारत की ओर देख रहा है। इस्राइल के जहाज पर बंदी बनाए गए भारतीयों को मोदी जी की एक कॉल पर ईरान से छोड़ा गया। कतर में जिन पूर्व नौसेना अधिकारियों को फांसी की सजा मिली उन्हें मोदी जी ने छुड़ाया। पिछले वर्ष जी-20 बैठक में यह तथ्य स्थापित हो गया था कि विश्व शांति के लिए भारत का आगे बढ़ना जरूरी है।
 
खालिस्तानी, इस्लामिक जेहादी, ईसाई मिशनरी, चीन और पश्चिमी ताकतें भारत के बढ़ते प्रभाव से चिंतित हैं इसलिए विभाजनकारी शक्तियों को समर्थन दे रही हैं, जो लोगों को गुमराह कर मोदी जी को प्रधानमंत्री नहीं बनने देने के लिए तरह-तरह के हथकंडे अपना रही हैं। लव जिहाद, जमीन जिहाद के बाद वोट जिहाद, उत्तर-दक्षिण भारत में विभाजन की बात और सनातन धर्म को कैंसर- डेंगू बोलने वाली शक्तियों को परास्त करना जरूरी है। देश और दुनिया में वसुधैव कुटुम्बकम् को साकार करना है तो 2047 तक विकसित राष्ट्र का सपना देख रहे मोदी जी को पुनः प्रधानमंत्री बनाना जरूरी है।
 
 
लेकिन राम मंदिर के लिए हमें आजादी के बाद 75 साल इंतजार करना पड़ा। साम्यवादी सोच ने देश का बेड़ा गर्क किया लेकिन धन्यवाद के पात्र हैं पूर्व प्रधानमंत्री पीवी नरसिंह राव जिन्होंने परिवर्तन की हवा बहाई। चीन हमारे बराबर था लेकिन आज 30 साल आगे है क्योंकि हमने ढंग से सरकार नहीं चलाई। मोदी जी 11वें से 5वें स्थान पर भारत को लाए।
 
मोदी जी के 10 साल उल्लेखनीय है। उन्होंने 10 साल के काल में कोरोना जैसे संकट के बावजूद देश को 11वीं से बढ़ाकर 5वीं बड़ी अर्थव्यवस्था बनाया। गरीबों को अनाज, आयुष्मान, घर, शौचालय, पेयजल, हाईवे, बंदरगाह समेत अनेक कार्य हुए जिससे प्रत्येक वर्ग में सरकार के प्रति उत्साह पैदा हुआ है। श्री गर्ग ने कहा कि वे नवीन जिन्दल के परिवार को 50 साल से जानते हैं।
 
नवीन जिन्दल ने तिरंगे की लड़ाई लड़ी। लाखों लोगों को रोजगार दिया, समाज सेवा के प्रति सदैव समर्पित रहे, स्टील उत्पादन में 100 साल पुरानी कंपनी टाटा को पीछे छोड़कर अग्रणी स्थान बनाया। हाल में इंग्लैंड की सबसे
 
पुरानी मोटर कार कंपनी एमजी, जिसको चीन ने खरीद लिया था, उसे सज्जन जिन्दल ने ऊंचे दाम पर खरीद कर भारत का मान-सम्मान बढ़ाया।
 
ओलंपिक खेलों के लिए 200 खिलाड़ियों का खर्च जिन्दल परिवार वहन कर रहा है। नवीन जिन्दल देश के अग्रणी खिलाड़ी हैं जिन्होंने कुरुक्षेत्र संसदीय क्षेत्र में हजारों युवाओं खेल संसाधन उपलब्ध कराए और शाहाबाद हॉकी स्टेडियम में एस्ट्रो टर्फ बिछाई।
 
नवीन जिन्दल को ईडी से किस बात कर डर ? वे सांसद भी तो नहीं थे। उनके खिलाफ सभी मामले 2014 के पहले के हैं और सबसे बड़ी बात यह कि जब एक किलो भी कोयला नहीं निकला तो घोटाला कहां ? गर्व करिये उनपर कि उन्होंने अपने ऊपर 50 हजार करोड़ के कर्ज का एक-एक पैसा चुका दिया। न ब्याज, न जुर्माना छुड़वाया। यह हरियाणा का गर्व है क्योंकि जो ठाना, उसे पूरा कर दिखाया।
 
इस अवसर पर इस मौके पर वरिष्ठ नेता जगदीश मित्तल, जिला महामंत्री जस्वीन्द्र सैनी, लोकसभा मीडिया प्रमुख शैलेश वत्स, पवन गर्ग व अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
 
-  वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक
 

Published: 05-05-2024

Media4Citizen Logo     www.media4citizen.com
खबर आज भी, कल भी - आपका अपना न्यूज़ पोर्टल