Media4Citizen Logo
खबर आज भी, कल भी - आपका अपना न्यूज़ पोर्टल
www.media4citizen.com

विश्व महिला दिवस 2024 : सशक्त महिला सम्मान

हरियाणा की बेटी अंतर्राष्ट्रीय पर्यावरणविद्, लेखिका व वर्ल्ड रिकॉर्डधारी डॉ. संजीव कुमारी को टोक्यो जापान की अंतरराष्ट्रीय पत्रिका हिंदी की गूंज द्वारा विश्व महिला दिवस 2024 के उपलक्ष में 'सशक्त महिला सम्मान' से नवाजा गया है।

सशक्त महिला सम्मान
सशक्त महिला सम्मान

हरियाणा की बेटी अंतर्राष्ट्रीय पर्यावरणविद्, लेखिका व वर्ल्ड रिकॉर्डधारी डॉ. संजीव कुमारी को टोक्यो जापान की अंतरराष्ट्रीय पत्रिका हिंदी की गूंज द्वारा विश्व महिला दिवस 2024 के उपलक्ष में 'सशक्त महिला सम्मान' से नवाजा गया है। यह सामान उन्हें पर्यावरण संरक्षण व लेखन के क्षेत्र में काम करने पर दिया गया है।

उन्होंने भारत में लुप्त होती लोक संस्कृति को सहेजने का कार्य बेहद ही संजीदगी से किया है। इस दिशा में उन्होंने विष्णु अवतार श्री देवनारायण, लक्ष्मण अवतार पाबूजी व शिव पुरोहित जंगम पर लेखन कार्य करके एक नया इतिहास रच दिया है। उपरोक्त विषयों पर पहली बार लेखन हुआ जिस कारण इन पर लिखी गई पुस्तक इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज हैं।

इसके अतिरिक्त पर्यावरण संरक्षण के लिए लिखी गई पुस्तक 'झड़ते पत्ते' को हरियाणा साहित्य अकादमी ने श्रेष्ठ कृति 2018 से नवाजा है। हरियाणा की लोक संस्कृति पर भी डॉ. संजीव कई पुस्तकें लिख चुकी हैं, जिनमें से दो पुस्तक हरियाणा साहित्य अकादमी व हरियाणा ग्रंथ अकादमी की सौजन्य से प्रकाशित हैं। पर्यावरण संरक्षण पर किए गए कार्यों के लिए भी उन्हें राष्ट्रीय व अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान मिल चुका है।

डॉ. संजीव कुमारी हिंदी जापानी कल्चरल सेंटर की सदस्या भी हैं । हिंदी की गूंज पत्रिका में उनके लेख प्रकाशित होते रहे हैं। उनका लेखन हिंदी, हरियाणवी, राजस्थानी व पंजाबी में निरंतर जारी है। डॉ. संजीव कुमारी हरियाणा सरकार के अनेक राजकीय कन्या विद्यालयों में रोल मॉडल रह चुकी हैं। पत्रिका संपादक डॉ. रमन शर्मा ने उन्हें महिलाओं की रोल मॉडल बनने पर बधाई दी है। उनकी इस उपलब्धि पर क्षेत्र में खुशी का माहौल है व बधाई प्रेषित की जा रही है।


Published: 15-03-2024

Media4Citizen Logo     www.media4citizen.com
खबर आज भी, कल भी - आपका अपना न्यूज़ पोर्टल